एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम जल्द रोप-वे की सुविधा से जुड़ेगा, 35 से 40 मिनट में तय होगी 9 KM की दूरी

Kedarnath Dham News: रोप-वे का निर्माण होने के बाद यात्री एक ही दिन में बाबा केदार के दर्शन करके वापस लौट सकते हैं. यात्रा मार्ग पर मरने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होगी.

Rudraprayag News: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. आगामी सालों में अब केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों को रोप-वे की सुविधा मिल पायेगी. इसी साल से रोप-वे निर्माण की प्रक्रिया प्रशासन स्तर पर शुरू हो गई है. फिलहाल, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक नौ किलोमीटर रोप-वे लाइन का निर्माण किया जायेगा. नौ किलोमीटर लंबी इस रोप-वे लाइन का निर्माण लगभग नौ सौ करोड़ की लागत से किया जायेगा.

बता दें कि 16-17 जून 2013 को केदारनाथ में आई आपदा के बाद से केदारनाथ धाम को मोटरमार्ग से जोड़ने की मांग हो रही है. विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर यहां मोटरमार्ग का निर्माण होना संभव नहीं है. आपदा से पहले जो पैदल मार्ग केदारनाथ धाम को जोड़ता था, वह रामबाड़ा से आगे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखा है. रामबाड़ा से आगे नये पैदल मार्ग का निर्माण किया गया है, लेकिन रामबाड़ा से लेकर केदारनाथ घोड़ा पड़ाव तक खड़ी चढ़ाई है. इस चढ़ाई को पार करना बेहद मुश्किल है. रामबाड़ा से लेकर केदारनाथ घोड़ा पड़ाव की चढ़ाई को पार करते समय सांस फूलने के कारण कई बार यात्री बीमार हो जाते हैं, जबकि हार्ट के मरीजों की यहां मौत भी हो जाती है. 

इसमें चार स्टेशन बनाये जाएंगे
केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा से यात्रियों को सुविधा देने के लिए विगत अक्टूबर महीने में केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौरीकुंड-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास किया था. प्रथम चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच इस केबल कार का निर्माण किया जायेगा. वन भूमि स्थानांतरण के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है. इसमें चार स्टेशन बनाये जाएंगे. नौ किलोमीटर लंबी लाइन का कार्य नौ सौ करोड़ की लागत से किया जायेगा.

UP: मिर्जापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

द्वितीय चरण में गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक इसका निर्माण होगा. इस रोप-वे का निर्माण होने से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को जहां सहूलियत मिलेगी, वहीं यात्रा मार्ग पर मरने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होगी. नौ किलोमीटर की दूरी यात्री 35 से 40 मिनट के भीतर तय करेंगे. अभी पैदल दूरी को तय करते समय आठ से दस घंटे लग जाते हैं. कई बार पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों के अधिक चलने से भी दिक्कतें होती हैं, जबकि हजारों यात्रियों को हेली टिकट भी नहीं मिल पाते हैं. इस रोप-वे के बन जाने के बाद यात्रियों की बहुत सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी. रोप-वे का निर्माण होने के बाद यात्री एक ही दिन में बाबा केदार के दर्शन करके वापस लौट सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget