एक्सप्लोरर

केदारनाथ धाम यात्रा में जारी रहेगी हेली सेवा, CM धामी बोले- 'अफवाहों पर ध्यान न दें श्रद्धालु'

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम यात्रा में हवाई सेवा अनवरत जारी रहेगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड का आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी. दरअसल सोशल मीडिया के जरिये ऐसी खबरें फैलाई गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अगले आदेश तक हवाई सेवाएं रद्द रहेंगी. अब इस दावे पर राज्य सरकार की तरफ से बयान सामने आया है.

उत्तराखंड के सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने एबीपी लाइव से बात करते हुए स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद नहीं की गई हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह से सुचारु रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है.

अफवाह के कारण कई तीर्थ यात्रियों ने रद्द की यात्रा
राज्य सरकार ने कहा कि कुछ भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर तेजी से फैल गई थीं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. इस कारण कई यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी, जिससे पर्यटन और यात्रा व्यवस्थाओं पर असर पड़ा.

बंशीधर तिवारी ने कहा कि केदारनाथ सहित चारों धामों की यात्रा पूर्ववत जारी है और हेली सेवा भी चालू है. सरकार द्वारा इस विषय में तुरंत स्पष्टता लाने का उद्देश्य लोगों में फैले भ्रम को दूर करना था ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के यात्रा कर सकें. फिलहाल चारधाम यात्रा और हेली सेवा दोनों सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं.

सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से की अपील
सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर लिखा, "प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है. अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं. श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं. आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं."

ये भी पढ़ें: नमामि गंगे की टीम ने किया वीर जवानों का अभिनंदन, काशी विश्वनाथ के गंगा द्वार में हुआ कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget