एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : अरबपति हैं रामपुर के नवाब काजिम अली खान, जानिए उनके खजाने में कितनी धन-दौलत है

UP Election 2022 : नामांकन के समय जमा कराए गए हलफनामे के मुताबिक काजिम अली खान के पास उनके पास 2 अरब 96 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. इसमें से 2 अरब 94 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है.

नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रामपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. रामपुर के नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक हैं. 

कितना संपत्ति कहां से मिली है नवाब साहब को

रामपुर के नवाब खानदान के वारिस नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां की उम्र करीब 61 साल है. उनके पास 2 अरब 96 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. इसमें से 2 अरब 94 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है. उन्होंने 1 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति खुद ही अर्जित की है. नवाब काजिम अली खान के पांच बैंक खाते हैं. इसमें करीब 1 लाख 20 हजार रुपए जमा हैं. नवाब साहब के हाथ में करीब 45 हजार रुपए हैं. 

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

नवाब काजिम अली खान की पत्नी यासीन अली खान के पास चार बैंक अकाउंट हैं. इन बैंक खातों में लगभग 2 लाख 22 हजार रुपए जमा हैं. उनके हाथ में 50 हजार रुपए कैश हैं. नवाब काजिम अली खान के पास लगभग 28 लाख रुपए की कीमत की एक कार है और 40 लाख 75 हजार रुपए की कीमत के जेवरात हैं. इसके अलावा दो लाख की कीमत कुछ अन्य कीमती वस्तुएं उनके पास हैं. वही उनकी पत्नी यासीन अली खान के पास लगभग 22 लाख रुपए की एक कार है और 38 लाख 22 हजार की कीमत के गहने हैं और एक लाख की कीमत की अन्य कीमती वस्तुएं भी हैं. 

क्या करती हैं नवाब काजिम अली खान की पत्नी

नवाब काजिम अली खान अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और आर्किटेक्ट का काम करते हैं. वही उनकी पत्नी भी कॉस्टयूम डिजाइनर हैं. नवाब काजिम अली खान के खिलाफ दो मामले अदालतों में विचाराधीन हैं. 

UP Election 2022: हेलिकॉप्टर मामले में अखिलेश यादव की चुनाव आयोग से अपील, कहा- मुझे उम्मीद है...

रामपुर सदर सीट पर नवाब काजिम अली खान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खान और बीजेपी के आकाश सक्सेना से माना जा रहा है. इस बार रामपुर शहर विधानसभा सीट पर सपा-बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को आएंगे. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget