एक्सप्लोरर

Kaushambi News: ग्राहक बनकर बीसी संचालक से दिनदहाड़े लूट, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश

Uttar Pradesh के Kaushambi में एक बदमाश ने बीसी संचालक की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद वे पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए.

यूपी (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) में ग्राहक बनकर आये बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बीसी संचालक से 20 हजार रुपये लूट लिया. घटना की जानकारी होने पर पड़ोस के सीमेंट व्यापारी ने अपनी बंदूक से दो राउंड हवाई फायर किया लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोखराज पुलिस, एसओजी टीम और सिराथू सीओ भी पहुंचे. पुलिस ने बीसी संचालक से पूछताछ की. पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीम गठित कर दी.  

आए थे ग्राहक बनकर
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां निवासी आदेश कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय मुंशी लाल प्रजापति गांव के बाहर तिराहे के पास बीसी चलाता है. वहां तीन व्यक्ति बिना नंबर की दो अपाचे मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर आए. वे पैसा निकालने की बात करने लगे. तभी अचानक एक बदमाश ने आदेश की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद वे पैसों से भरा बैग लेकर भागने लगे. तभी शोरगुल सुनकर पड़ोस के सीमेंट सरिया के दुकानदार संगम लाल केसरवानी ने अपने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से दो हवाई फायर कर दिया. 

हालांकि तब तक बदमाश चरवा की तरफ भागने में सफल हो गए. सूचना पर कोखराज और चरवा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी. सूचना पर सीओ सिराथू केजी सिंह और एसओजी टीम पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई है.

Meerut Cylinder Blast: मकान में धमाके के साथ सिलेंडर विस्फोट, महिला की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

एसपी ने क्या बताया
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि, थाना कोखराज के बरवारी चौकी क्षेत्र में बाईपास रोड पर एक ग्राहक सेवा केन्द्र है जो अभी नया ही खुला है. सुबह जब ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक आए तो यहां तीन लोग पैसा निकलवाने के लिए आए थे. बदमाशों ने इनको बातों में उलझाकर आंखों में मिर्ची डाल दिया और इनका बैग  लेकर वो भाग गए. ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा बताया गया है कि, उसमें करीब 15 हजार रुपए रखा हुआ था. कोखराज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. इस घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा.

UP Bypoll Results: जानिए- अखिलेश यादव के वो गलत फैसले जिनकी वजह से आजमगढ़ में डूबी सपा की लुटिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget