एक्सप्लोरर

Kaushambi News: 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Kaushambi News: पश्चिम बंगाल के सियालदह स्टेशन से गाड़ी नंबर 12987 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर के लिए जा रही थी, करीब सवा एक बजे ट्रेन के पीछे वाले कोच से धुआं उठने लगा.

Kaushambi Train: यूपी के कौशांबी में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. प्रयागराज मंडल के भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दोपहर 1:15 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे पीछे से तीसरे नंबर की जनरल बोगी में धुआं उठने लगा. धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. लोग बुरी तरह घबरा गए. कुछ लोग हेल्पलाइन को फोन करने लगे तो कुछ किसी तरह अपनी जान बचाने के बारे में सोचने लगे. इस बीच कुछ यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी. 

दरअसल पश्चिम बंगाल के सियालदह स्टेशन से गाड़ी नंबर 12987 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर के लिए जा रही थी. यह गाड़ी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:47 बजे पहुंची. लगभग 10 मिनट का स्टॉप लेने के बाद 12:59 बजे रवाना हुई. कौशांबी के मनोहरगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन थोड़ी आगे ही गई थी कि पीछे से तीसरे नंबर के जनरल कोच में हल्की आग के साथ धुंआ उठने लगा. यह देख यात्री घबरा गए और बोगी में हड़कंप मच गया. आनन फानन में कुछ यात्री रेलवे हेल्प लाइन में फोन करने लगे. इसी बीच कुछ लोगों ने चलती ट्रेन की चेन खींच दी. 

ट्रेन से कूदकर भागने लगे लोग

पायलट ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री कूदकर भागने लगे. स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर जीआरपी के जवान एवं रेलवे कर्मी पहुंच गए और कोच से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद आनन फानन में आग पर काबू पाया गया. आगे बुझते ही रेल कर्मियों एवं यात्रियों ने राहत की सांस ली. जिसके बाद ट्रेन लगभग 40 मिनट तक प्लेटफार्म में खड़ी रही. 

रेलवे कर्मियों ने पूर्णतया संतुष्ट होने के बाद ट्रेन को दोपहर 2 बजे अजमेर के लिए किया. कुल मिलाकर यात्रियों की सूझबूझ एवं रेलवे कर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया. 

पूरी जांच के बाद आगे रवाना हुई ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आज दिनांक 6 जून को दिन में लगभग 1:22 पर अजमेर सियालदह एक्सप्रेस जब प्रयागराज मंडल के भरवारी रेलवे स्टेशन से पास हो रही थी. तभी इसमें यात्रा कर रहे जनरल कोच के कुछ यात्रियों ने धुएं की सूचना दी, जिस पर गाड़ी खड़ी की गई और स्टेशन पर मौजूद स्टाफ द्वारा धुएं पर नियंत्रण पाया गया. गाड़ी को पूर्णतया चेक करने और पूरी तरह ठीक होने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया. एहतियातन इस गाड़ी को कानपुर में दोबारा भी चेक किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर दंगा: BJP के पूर्व विधायक समेत 27 के खिलाफ आरोप तय, 21 जून को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget