एक्सप्लोरर

Kaushambi Suicide Case: कौशांबी में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, परिवार में मचा कोहराम

UP News: यूपी के कौंशाबी में एक महिला आरक्षी का बंद कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिला है. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक महिला आरक्षी का बंद कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिला है. महिला सिपाही परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी. इस पर परिजनों ने कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर झांककर देखा तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. महिला सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?
कानपुर नगर के बर्रा फेस-2 के रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रुचि सचान साल 2019 बैच की महिला आरक्षी थी. उसकी तैनाती कौशांबी जिले के कड़ा धाम कोतवाली में थी. वह देवीगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर अकेले रहती थी. उसकी ड्यूटी कड़ा धाम मेले में लगी हुई थी. लेकिन रविवार को वह ड्यूटी करने नहीं गई थी, जिसकी पुलिसकर्मियों ने कोई खोज खबर नहीं ली. महिला सिपाही ने जब परिजनों का फोन उठाना बंद कर दिया तो परिजनों को उसकी काफी चिंता होने लगी.

रात तकरीबन 9 बजे महिला आरक्षी के पिता धर्मेंद्र सचान ने थाने में बात की. इसके बाद पुलिस कर्मी महिला आरक्षी के कमरे गए तो उसके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था. कईं बार आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिसकर्मियों ने किसी तरीके से अंदर झांक कर देखा. महिला आरक्षी का शव फंदे पर लटक रहा था. उसका एक पैर कुर्सी पर जबकि दूसरा पैर लटक रहा था.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
ताला तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतका के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि दोपहर तक उसकी परिजनों से बात हुई थी लेकिन दोपहर बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया था. मैंने रात को ही पुलिस को बेटी के फोन न उठाने की सूचना दी थी. उसकी शादी की भी बातचीत घर में चल रही थी. महिला आरक्षी ने आत्महत्या क्यों की अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है.

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि रात करीब 9 बजे कड़ा धाम पुलिस को परिजनों ने फोन कर सूचना दी कि महिला आरक्षी फोन नहीं उठा रही है. पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से अंदर झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था. उसका एक पैर कुर्सी पर टिका था जबकि दूसरा पैर लटक रहा था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-

हर चुनाव के बाद सपा गठबंधन में हो रहा 'तलाक', बीजेपी के खिलाफ मजबूत विपक्ष बनाने में फेल हो रहे अखिलेश यादव

Meerut कॉम्पलेक्स में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, एक्शन में आई पुलिस, दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget