एक्सप्लोरर

कौशांबी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा लोहे का पोल, साइकिल सवार बुजुर्ग की दबकर मौके पर हुई मौत

यूपी के कौशांबी में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से लोहे का पोल गिरने से बुजुर्ग साइकिल सवार की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने सेतु निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू कस्बे में राज्य सेतु निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई. कस्बे में करोड़ों की लागत से बन रहे निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से लोहे का पोल गिरने से बुजुर्ग साइकिल सवार की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने सेतु निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहे की शटरिंग हटाने से पहले कर्मचारियों ने दोनों तरफ सड़क ब्लॉक नहीं किया था. 

जेई और एक अन्य अधिकारी निलंबित
हादसे की जानकारी मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौत की जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंचे. गृह नगर में बड़ी घटना की जानकारी होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जेई और एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है. 

की जा रही है कार्रवाई 
डिप्टी एसपी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सिराथू कस्बे में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लोहे का पोल गिरने एक वृद्ध की दबकर मौत होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

गिर गया लोहे का पोल 
दरअसल, सिराथू कस्बे में करोड़ों की लागत से एक फ्लाई ओवर साल भर से बन रहा है. फ्लाई ओवर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. रोजाना की तरह आज भी राज्य सेतु निगम के कर्मचारी फ्लाई ओवर से लोहे की शटरिंग हटाने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक लोहे का पोल गिर गया, जिसमें दबकर सैनी कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के निवासी जगदीश (50) पुत्र हजारीलाल की मौत हो गई. साइकिल से सिराथू जा रहे थे. 

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा 
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे की खबर मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों ने काम शुरू करने से पहले दोनों तरफ रोड को ब्लॉक नहीं किया था. जिसके चलते ये हादसा हुआ है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह नगर में हादसे का संज्ञान में लिया है. उन्होंने ट्वीट कर लापरवाही बरतने के आरोप में जेई और एक अन्य अफसर को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा मामले की जांच भी कराए जाने की बात कही है. 

रास्ते को ब्लॉक किया गया था 
राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता अजीत कुशवाहा ने बताया कि निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था. हमारे कर्मचारी लोहे के पोल को हटाने का काम कर रहे थे. काम शुरू होने से पहले दोनों तरफ रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया था. लेकिन, एक व्यक्ति जबरन साइकिल लेकर उधर से गुजर रहा था. लोहे के पोल गिरने के कारण साइकिल सवार दब गया. हादसे में शख्स की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: 

UP: कोरोना हुआ घातक, पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद बेटे की कोरोना से हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget