एक्सप्लोरर

UP Crime: कौशांबी में शराबी पिता ने दुधमुंहे बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मायके जाने से था खफा

Kaushambi Crime News: शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया. रवि मौर्य शराब पीकर पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता. 15 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था. गुस्से में पत्नी मायके चली गई थी.

UP Crime News: कौशांबी (Kaushambi) से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के नशे में पिता ने दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से पति खफा था. विवाद के बाद पत्नी लगभग 15 दिन पहले बच्चे को लेकर मायके चली गई थी. पति पत्नी को मनाने ससुराल भी गया था.

नशे में धुत पिता ने डेढ़ माह के बेटे को पटक कर मार डाला

पत्नी पति के साथ आने को तैयार नहीं हुई. आखिरकार पति बच्चे को लेकर वापस घर आ गया. कल रात शराब के नशे में धुत बेरहम पिता ने बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला. सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी रवि मौर्या ने अप्रैल 2022 में पड़ोसी गांव की मुस्कान कुशवाहा से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया. रवि मौर्य शराब पीकर पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता. 15 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था.

गुस्से में पत्नी मुस्कान डेढ़ माह के बेटे को लेकर मायके चली गई. पति आठ दिन बाद ससुराल गया और पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर डेढ़ माह के बेटे प्रियांश को लेकर वापस चला आया. कल रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया. बच्चे के रोने की आवाज पर रवि आग बबूला हो गया. उसने गाली गलौज देते हुए बेटे को आंगन में उठाकर पटक दिया. घटना में बच्चे की सांसें थम गईं. बच्चे की मौत के तुरंत बाद रवि घर से भाग निकला.

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटे की मौत की जानकारी होने पर मुस्कान बेसुध हो गई. पत्नी मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र में पिता ने डेढ़ माह के बेटे को पटक दिया था. घटना में बच्चे की मौत हो गई थी. मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Rampur News: 145 करोड़ के नए मामले में फंसे आजम खान! बीजेपी विधायक ने लगाया आरोप, सीएम योगी से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget