एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं का हुजूम, 9 दिनों में 46 लाख से अधिक लोगों ने किए बाबा के दर्शन

UP News: यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं. फरवरी के शुरुआती दिनों में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी लाइन लगा रहे हैं.

Varanasi News: जनवरी माह के बाद फरवरी महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि देखी जा रही है. बीते तीन से चार दिनों से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार से ब्रह्म मुहूर्त से देर रात्रि तक शिव भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में 1 फरवरी से 9 फरवरी के बीच में 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया है.

आमतौर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए महाशिवरात्रि, सावन महीना अथवा प्रमुख तिथियों पर भारी भीड़ देखी जाती है. सामान्य दिनों में 1.5 से 2 लाख की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से ही रोजाना 5 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शन करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंच रहे हैं. 

लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं काशी विश्वनाथ
वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन प्राप्त हो, यह मंदिर प्रशासन की प्राथमिकता है. परिसर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन प्राप्त हो रहा है. फरवरी के प्रथम दिन 569360, दूसरे दिन 461759, तीसरे दिन 584224 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. 

इसके अलावा 4 फरवरी को 509133, 5 फरवरी को 489223, 6 फरवरी को 456586,  7 फरवरी को 494854,  8 फरवरी 621307 और 9 फरवरी को 439690 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया है. फरवरी के प्रथम 9 दिन में कुल मिलाकर 4626136 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया है.

ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक लग रही लंबी कतार 
प्रयागराज महाकुंभ की वजह से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए 2.5 से 3 किलोमीटर तक की लम्बी लाइन लग रही है. भक्तों में पूरा उत्साह देखा जा रहा है. आने वाले सप्ताह में भी काशी विश्वनाथ मंदिर में इसी तरह भीड़ रहने का अनुमान लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ट्रैफिक को लेकर हो सकती बड़ी मुसीबत! इस नए एक्सप्रेस वे शुरू होने से पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget