एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2023: ड्रोन कैमरों से की जाएगी मॉनिटरिंग, CCTV की नजर में रहेंगे कांवड़िए, उत्तराखंड में जानें कैसी है तैयारी

Kanwar Yatra: कल कांवड़ यात्रा पर बुलाई गई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है.

Uttarakhand News: सावन (Sawan) महीने में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड में तैयारी पूरी हो गई है. 4 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. उत्तराखंड पुलिस कांवड़ की यात्रा के बारे में पल-पल की जानकारी रखेगी. चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए 333 सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है. हर जोन की ड्रोन कैमरों से भी मॉनिटरिंग की जाएगी. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कल कांवड़ यात्रा को देखते हुए समीक्षा बैठक बुलाई गई थी.

कल से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी

कांवड़ यात्रा पर बुलाई गई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को पूरी सुरक्षा और शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराया जाएगा. बैठक में फैसला लिया गया कि साइलेंसर रहित वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी और बॉर्डर पर ही जब्त कर लिया जाएगा. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है. अनुमान लगाया गया है कि इस बार लगभग चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार पहुंच सकते हैं. कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है.

जानिए उत्तराखंड में कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था?

प्रशासन ने 13 स्थानों पर 50 हजार के करीब गाड़ियों को पार्किंग की व्यवस्था की है. बिना परमिशन ड्रोन कैमरे को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. बीते दिनों कानून व्यवस्था पर अंतर्राज्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारी शामिल हुए थे. बैठक के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने लिए गए फैसलों की जानकारी साझा किया था. उन्होंने बताया था कि सभी राज्यों के अधिकारियों से सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया. 

Uttarakhand News: केदारनाथ में बॉयफ्रेंड को घुटनों के बल बैठ किया प्रपोज, जानें- कौन है पीली साड़ी वाली ये लड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget