एक्सप्लोरर

Kanpur Violence Case: चन्द्रेश्वर हाते को खाली करवाने की सुनियोजित साजिश का खुलासा! हाजी वसी से पूछताछ में क्या पता चला?

Kanpur News: कानपुर हिंसा में फंडिंग का आरोपी फरार बिल्डर मोहम्मद वसी पुलिस की गिरफ्त में है. बिल्डर पर कानपुर हिंसा में तीन मुकदमे दर्ज हैं.

UP News: कानपुर हिंसा में फंडिंग का आरोपी फरार बिल्डर मोहम्मद वसी पुलिस की गिरफ्त में है. बिल्डर पर कानपुर हिंसा में तीन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक उसने हिंसा के लिए जिम्मेदार संगठन को रुपए दिए थे, बाद में और ज्यादा रुपए देने का वादा भी किया था. पुलिस ने उसे लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के पास से पकड़ने का दावा किया है. यह भी बताया जा रहा है कि वो विदेश भागने की फिराक में था. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस ने कोर्ट से वसी को लेकर गैर जमानती वारंट लिया

बिल्डर वशी का नाम सबसे पहले हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आया था. उसके बाद हिंसा में फंडिंग करने वाले मुख्तार बाबा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में भी बिल्डर वसी का नाम सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से बिल्डर वसी को लेकर गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया था. शहर में वसी ने कम समय में बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया. उसकी और उसके गुर्गों के नाम पर 145 से ज्यादा बिल्डिंग होने का दावा किया जा रहा है. इनमें 28 बिल्डिंग में सीलिंग की कार्यवाई की जा चुकी है और 4 मामले में एफआईआर दर्ज है. पिछले 30 दिनों से पुलिस वशी की तलाश में थी, मगर उसकी लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर मिल रही थी. 

वसी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी बीच 3 जुलाई को पुलिस ने वसी के बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस पर पिता को छुपाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद चंद्रेश्वर हाते को कब्जाने की साजिश का खुलासा हुआ. कानपुर में नई सड़क पर हुई हिंसा का मुख्य मकसद चंद्रेश्वर हाते खाली कराना था. पुलिस सूत्रों के अनुसार हाजी बसी से शुरुआती पूछताछ में यह तथ्य निकलकर सामने आया है. इस मामले में प्रखर हिंदुत्व वादी नेता प्रकाश शर्मा का कहना है कि साल 2000 से 5 बार इस हाते पर हमला हुआ है.

फरारी का समय दिल्ली में काटा


हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी से हाता खाली कराने के लिए एक सौदा भी हुआ था. जिसके लिए कुछ रकम भी दी गई थी और बाकी रकम हाता खाली होने के बाद दी जानी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वसी ने फरारी का ज्यादा समय दिल्ली में काटा. उसके बाद वह लखनऊ आया और वहां से कानपुर आया. यहां से वापस अमौसी एयरपोर्ट लोकेशन का पता चलने के साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. कानपुर कैंट थाने में रखकर उसे कोर्ट में पेश किया गया.

Prayagraj News: स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के तबादले पर क्यों नाराज हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बताई वजह

Uttar Pradesh के हेल्थ डिपार्टमेंट में 'अनोखा ट्रांसफर', मृतकों का तबादला, एक व्यक्ति को मिली दो पोस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget