एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में बढ़ा Monkeypox का खतरा, प्रभावित देशों से लौटे 40 लोग, स्वास्थ्य विभाग उठाने जा रहा ये कदम

Monkeypox: मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से कानपुर में 21 दिनों में करीब 1000 लोग आए हैं. केंद्र ने विदेश से लौटने वाले 40 लोगों की सूची भेजी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने किसी की सैंपलिंग नहीं की है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ता जा रहा है और ऐसे में प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग (Uttar Pradesh Health Department) अपनी तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ाता जा रहा है. मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से कानपुर महानगर में पिछले 21 दिनों में करीब 1000 लोग आए हैं. केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले 40 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग (Kanpur Health Department) को भेजी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी संदिग्ध की सैंपलिंग नहीं की है. हैलट उर्सला और अस्पतालों की ओपीडी से किसी संदिग्ध की सूचना भी नहीं दी गई है. केंद्र सरकार ने जो लिस्ट भेजी है उन लोगों से रैपिड रिस्पांस टीम (Rapid Response Team) संपर्क बनाएगी.

टीमें भेजकर होगी जांच-सीएमओ
कानपुर के सीएमओ डॉ आलोक रंजन ने कहा है कि जो लोग मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से शहर लौटे हैं उनके यहां टीमें भेजकर जांच जरूर करवाई जाएगी. इसके बाद जिन लोगों में इस खतरनाक बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे उनके नमूने जुटाकर जांच कराई जाएगी. दरअसल शहर में खाड़ी देशों के अलावा ब्रिटेन यूरोप स्विट्जरलैंड और अमेरिका से लोग लौटकर वापस आए हैं. अभी तक किसी से मंकीपॉक्स के लक्षण होने की सूचना नहीं मिली है लेकिन यह सभी लोग जो विदेश से वापस लौटे हैं इनमें मंकीपॉक्स के लक्षण होने का खतरा मंडरा रहा है. 

OP Rajbhar के बयानों पर पहली बार Akhilesh Yadav बोले- उनके अंदर दूसरे दल की आत्मा घुस गई

पिछले 11 दिनों में 384 यात्री लौटे
सीएमओ ने बताया कि, शासन की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें सबसे अधिक सतर्कता ऐसे ही लोगों को बरते की ताकीद की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति की जांच नहीं कराई है. इससे ज्यादा और फैलने का खतरा बना हुआ है. पिछले 11 दिनों में 384 यात्री भी लौटे हैं. 11 दिनों में प्रदेश के 10 हजार यात्री सऊदी अरब से वापस आए हैं जिनमें 384 कानपुर के हैं. खाड़ी देशों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है. ऐसे में और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. मेडिकल कॉलेज और शहर के अस्पतालों ने अपनी तैयारियों को अंजाम दिया है. इसके आगे बढ़ते हुए जागरुक करने के मकसद से सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है.

सपा के बिखर रहे गठबंधन को मिला पल्लवी पटेल का सहारा, लोकसभा चुनाव के लिए किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget