एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र से ली ट्रेनिंग, फिर साइबर ठग बनकर लोगों को ठगा, पहुंचा जेल

साइबर ठगी का यह हाईटेक गिरोह दिल्ली यूपी, एमपी, तेलांगना, कर्नाटक, बिहार और गुजरात समेत देश के करीब 10 राज्यों में सक्रिय है. आरोपी जस्ट डायल साइट से इंश्योरेंस एजेंट के नंबर लेते थे.

कानपुर: कानपुर क्राइम ब्रांच ने इंश्योरेंस कंपनी के एजेंटों से ग्राहकों का डाटा खरीद कर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के लोग ग्राहकों को प्रीमियम में छूट देने का बहाना करके उनके साथ ठगी करते थे. क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताज्जुब की बात है कि इनमें से गिरोह का एक सदस्य प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण की ट्रेनिंग भी कर चुका था.

साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाज रोजाना नए नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. कानपुर पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक ये अंतरराज्यीय गिरोह कंपनी के एजेंट बनकर ग्राहकों से संपर्क कर पिछले 2 सालों से दो करोड़ रुपए से भी अधिक की चपत लगा चुके हैं. साइबर ठगी का यह हाईटेक गिरोह दिल्ली यूपी, एमपी, तेलांगना, कर्नाटक, बिहार और गुजरात समेत देश के करीब 10 राज्यों में सक्रिय है. आरोपी लखनऊ स्थित किराए के फ्लैट में बैठकर ठगी को अंजाम देते थे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर की मानें तो 24 मई को गुजैनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बर्रा थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें बताया गया था कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में उसका बीमा है. कुछ दिन पहले कंपनी के एजेंट बनकर किसी ने उनको फोन किया. बीमा की किस्त में 10 फीसदी की छूट देने का हवाला दिया. उन्होंने खाते में ₹51000 जमा करा दिए. बाद में पता चला कि फर्जीवाड़ा हो गया है क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश कर गिरोह के सरगना शिवम कुशवाहा, वरुण सिंह, करण सिंह, आशीष कनौजिया, करण शर्मा और अमन को बर्रा से गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी जस्ट डायल साइट से इंश्योरेंस एजेंट के नंबर लेते थे

गिरोह के 2 सदस्य गुड़गांव की इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चुके थे जबकि एक सदस्य ने प्रधानमंत्री कौशल विकास की 3 महीने की ट्रेनिग प्राप्त की थी. लेकिन दुर्भाग्य से रोजगार परक ट्रेनिंग के बाद उसने इसका इस्तेमाल लोगों को ठगने में लगाया. इसी गिरोह ने अमित समेत सैकड़ों लोगों के साथ इसी तरह इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बन ठगी की थी.

बता दें कि आरोपी जस्ट डायल साइट से इंश्योरेंस एजेंट के नंबर लेते थे. उनसे ग्राहकों का डाटा खरीदते थे. जिसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, पॉलिसी नंबर होता था. इन्हें पता रहता था कि पॉलिसी कौन सी है किस्त देने की तारीख कब है. इसी आधार पर वह ग्राहकों को बात कर झांसे में ले लेते थे. जब वह पूरी जानकारी ग्राहक के बारे में खुद बता देते थे तो ग्राहकों को उन पर भरोसा हो जाता था. इसके बाद वह दिए गए खातों में रकम जमा कर देते थे. आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, चार फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 5 नए सिम, 6 इस्तेमाल किए गए सिम और करीब ₹8000 बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी की मुलाकात खत्म, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पंचायत चुनाव की ड्यूटी ने किया अनाथ, अब सिस्टम कर रहा परेशान, बेबस बेटी ने लगाई सीएम योगी से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget