एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में अवैध रूप से चल रही साइकिल फैक्ट्री में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों ने तोड़ा दम

कानपुर के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां गैस सिलिंडर भी मौजूद था और अगर थोड़ी देर हो जाती तो विस्फोट हो सकता था.

UP News: कानपुर (Kanpur) में शुक्रवार को एक दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यहां एक साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोगों घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. चश्मदीदों की मानें तो सुबह 4 बजे के करीब फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसने जल्द ही पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. यहां काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते तब तक वो सभी आग की चपेट में आ गए थे. यह घटना फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गडरियन पुरवा में हुई है.

दो मंजिला इमारत में आग इतनी तेजी से लगी कि किदवई नगर फजलगंज मीरपुर जाजमऊ समेत कई फायर स्टेशंस की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए तत्काल मौके पर रवाना किया गया. दमकल कर्मियों और पुलिसकर्मियों की मदद से छह लोगों को यहां से निकाला गया. सभी को खिड़की और दरवाजे तोड़कर निकाल लिया गया. लेकिन पांच लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल भेजे गए जिनमें प्रदीप नरेंद्र और जयप्रकाश की अस्पताल में मौत हो गई. घायलों का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान गौरव और मनोज के रूप में हुई है. 

दूसरे मकानों में भी लग सकती थी आग

कानपुर के चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने एबीपी गंगा से इस हादसे के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी और अगर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी तत्काल राहत बचाव का कार्य शुरू नहीं करते तो हादसा और बड़ा हो सकता था. फैक्ट्री के अंदर भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर मौजूद था. आग की चपेट में आने पर इसमें विस्फोट हो सकता था. जिसके बाद आग पड़ोस में रहने वाले लोगों के घरों में भी फैल सकती थी. 

ये भी पढ़ें-

GIS 2022: योगी सरकार के मंत्रियों के विदेशी दौरे पर अखिलेश यादव की तीखी तंज, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget