एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस मामले में मांगी थी रिश्वत

UP Crime News: कानपुर का ये मामला घर पर कब्जे से जुड़ा है. पीड़ित ने कब्जा हटाने को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. कार्रवाई करने को लेकर रिश्वत मांगी गई.

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट में सोमवार देर रात एंटी करप्शन टीम ने कलक्टरगंज थाना प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि कब्जेदारों से मकान खाली कराने के नाम पर एक युवक से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी. युवक ने दो दिन पहले रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी. 

इसके बाद टीम ने थाना प्रभारी रामजनम गौतम के खिलाफ टीम लगाकर उनके पास फिलैथलीन पाउडर लगे 50 हजार के नोटों के साथ युवक को थाना परिसर में स्थित थाना प्रभारी के आवास पर भेजा. जहां थाना प्रभारी के रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार पर कोतवाली ले गई. टीम लगातार थाना प्रभारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

रामजनम गौतम के खिलाफ जांच शुरू

मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आरके स्पर्णकार ने थाना प्रभारी रामजनम गौतम के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच शुरू कराने के आदेश दिए हैं.  

ये है पूरा मामला

दरअसल फीलखाना निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कुछ समय पूर्व कलक्टरगंज इलाके में एक मकान खरीदा था. अक्टूबर माह में वह जर्जर हो जाने के चलते मकान को खाली कराने के लिए गए थे, जिस पर उनका वहां कब्जा कर रह रहे लोगों से विवाद हो गया था. विवाद के दौरान कब्जेदारों ने नरेंद्र के साथ मारपीट भी कर दी थी. 

शिकायत पर नहीं की कार्रवाई

नरेंद्र ने मामले की शिकायत कलक्टरगंज पुलिस से की थी. आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. नरेंद्र के अनुसार, थाना प्रभारी रामजनम गौतम से कई बार शिकायत की पर बार बार टरका दिया. दो दिन पूर्व नरेंद्र फिर एक बार कलक्टरगंज थाना प्रभारी राजजनम गौतम के पास पहुंचे तो उन्होंने मकान खाली कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की.

नरेंद्र ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी. मामले को इंस्पेक्टर एकता त्यागी को सौंपा गया था. एंटी करप्शन की टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ दबोचने की योजना तैयार की. सोमवार देर रात को एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें- 

Nithari Kand: निठारी कांड के पीड़ितों ने CBI पर लगाए आरोप, कहा- आरोपी पैसे वाले और हम गरीब लेकिन....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget