एक्सप्लोरर

थानेदार की अनोखी विदायी, बैण्ड, बाजा और बारात के साथ लोगों ने किया विदा

कानपुर में मंगलपुर थाने में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां एक इंस्पेक्टर के ट्रांसफर की खबर पाकर सैकड़ों लोगों ने उनको ऐतिहासिक विदाई दी। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को बग्घी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते हुए थाने से विदा किया।

कानपुर, एबीपी गंगा। बेदर्द खाकी, जालिम पुलिस की करतूत, पुलिस की गुंडागर्दी, पुलिस का नाम आते ही जहन में कुछ इसी तरह के सवाल उठते हैं लेकिन अब आज भी पुलिस विभाग में तमाम ऐसे पुलिसकर्मी है जो अपने काम की वजह से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। इसकी एक बानगी कानपुर देहात में देखने को मिली जहां ट्रांसफर होने के बाद एक थानाध्यक्ष को ऐतिहासिक विदायी दी गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलपुर थाने में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां एक इंस्पेक्टर के ट्रांसफर की खबर पाकर सैकड़ों लोगों ने उनको ऐतिहासिक विदाई दी। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को बग्घी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते हुए थाने से विदा किया। इस दौरान दर्जनों चार पहिया और दोपहिया वाहन उनके पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि अपने सरल और सौम्य स्वभाव के चलते इंस्पेक्टर स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए थे। ऐसे में जब उनके ट्रांसफर की खबर लोगों को लगी तो उन्होंने थाने से दुखी मन से इंस्पेक्टर को भव्य विदाई दी।

विदाई में गाजे-बाजे के साथ गाड़ियों का काफिला

कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय ने करीब साल भर पहले यहां का चार्ज संभाला था। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने सौम्य स्वभाव के चलते स्थानीय लोगों के दिलों में जगह बना ली। लेकिन इस बीते गुरूवार इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय का ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ऐतिहासिक विदाई देने का फैसला किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

उनके ट्रांसफर की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। कई गांव के लोग फूल-माला लेकर उनके विदाई समारोह में शमिल हुए। स्थानीय लोगो ने इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय को बग्घी में दूल्हे की तरह बैठाकर क्षेत्र भ्रमण करवाया। इस दौरान सैकड़ों लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाचते गाते भी दिखे। बग्घी के पीछे सैकड़ो गाड़ियों का काफिला चला रहा था।

थानेदार की अनोखी विदायी, बैण्ड, बाजा और बारात के साथ लोगों ने किया विदा

नहीं देखा इतना प्रेम

बता दें कि कानपुर देहात के एसपी अनुराग वत्स ने बीते गुरूवार को 15 थानेदारों का ट्रांसफर किया था। जिसमें तुलसी राम पांडेय का मंगलपुर थाने से रसूलाबाद थाने में ट्रांसफर किया गया था। उनकी विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने नम आंखों से उनको थाने से विदाई दी। स्थानीय लोगों की माने तो उन्होंने किसी इंस्पेक्टर के लिए इतना प्रेम नहीं देखा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget