एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, कोरियन शख्स ने कराया सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन, चला रहा था सिंडिकेट

Kanpur News: पुलिस के मुताबिक आरोपी कोरियन शख्स रजत के निशाने पर गरीब और मलिन बस्तियों के लोग होते थे. वो क्लास लगाकर लोगों का ब्रेन वॉश किया करता था. इस क्लास में आने वालों की अटेडेंस भी लगती थी.

Kanpur News: कानपुर के चकेरी श्याम नगर में पिछले दिनों धर्मांतरण मामले में हुई दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद हैरान करने वाला बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक शहर में कोरिया का रहने वाला आरोपी धर्मांतरण का सिंडिकेट चला रहा था. आरोपी ने पिछले ढाई सालों में सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण कराया है. उसके निशाने पर ज्यादातर वो लोग रहते थे जो घनी आबादी, मलिन बस्तियों में रहते थे और बेहद गरीब थे. इन लोगों को बाकायदा क्लास देकर ब्रेन वॉश किया जाता था और धर्मांतरण कराया जाता था. 

दरअसल चार मार्च को पुलिस ने कानपुर में बड़े पैमाने पर किए जा रहे धर्मांतरण के सिंडिकेट का खुलासा किया था. जिसके तहत पुलिस ने दो आरोपियों अभिजीत और रजत जिप्सम को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया था. इस मामले की जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जिसमें धर्मांतरण करने वाले गवाह समेत कई तरह का दस्तावेज शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी रजत किराये के कमरे में रहकर धर्मांतरण की क्लास चलाता था. 

धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा

पुलिस को आरोपी के पास से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ था जो कोरियाई भाषा में था, इस लैपटॉप में मौजूद दस्तावेजों को बरामद करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. इस मामले की जांच के दौरान रजत के पास से कई धार्मिक किताबें और पर्चे बरामद हुए हैं जिनमें धर्मांतरण की प्रक्रिया लिखी हुई है. आरोपी रजत की क्लास में जो लोग आते थे, उनकी अटेंडेंस भी लगाई जाती थी, जिसके एक रजिस्टर भी पुलिस के हाथ लगा है. उसका गैंग गरीब, मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था. 

पुलिस के मुताबिक आरोपी रजत ढाई साल से कानपुर में रहकर धर्मांतरण के खेल में लगा था. वो अब तक सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करा चुका है. पुलिस को जानकारी मिली है कि जीवन, शिवांश, शीतल और राणा भी उसके इस खेल में फंस गए थे और जल्द ही धर्मांतरण करने वाले थे. पुलिस अब इन सभी को सरकारी गवाह बनाकर आरोपियों को सजा दिलाने का काम करेगी. 

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

पुलिस अब जल्द ही इस मामले में जेल में बंद रजत जिप्सम और अभिजीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस के मुताबिक सोमवार को कोर्ट से दोनों आरोपियों की रिमांड मिल सकती है, जिसके बाद इस मामले में उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस मामले में और भी कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं धर्मांतरण के पूरे खेल का खुलासा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी का अनोखा रिकॉर्ड, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गज छूटे पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget