एक्सप्लोरर

कानपुर: नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, केस वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव

कानपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी का परिवार उसपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. उसके प्रताड़ित भी किया जा रहा था.

कानपुर: कानपुर के सचेंडी में एक रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बीते साल दिसंबर महीने में शौच के लिए खेतों में गई युवती के साथ गांव के ही सचिन नाम के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सचिन को जेल भेज दिया. इस दौरान आरोपी के परिवार वाले लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे थे. जिससे परेशान होकर गुरुवार देर रात रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  पुलिस ने दबाव बनाने वाले आरोपी के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
रेप आरोपी पिछले 6 महीने से जेल में
सचेंडी थाना क्षेत्र के बसहुपुरवा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय युवती अपने परिवार में 6वें नंबर पर थी. उसकी दो बहनों और दो भाइयों की शादी हो चुकी है. बीते साल दिसंबर में युवती सुबह खेतों में शौच के लिए गई थी. तभी पहले से ही घात लगाए बैठे सचिन ने उसे खेतों में दबोच लिया और उसके अपनी हवस का शिकार बना डाला. जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन को जेल भेज दिया था. वो पिछले करीब 6 महीने से जेल में है.
आरोपी के घरवाले पीड़िता को कर रहे थे प्रताड़ित
सचिन के जेल जाते ही उसके परिजनों ने पीड़ित युवती और उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए हर तरह से दबाव बनाया. जब भी पीड़िता कहीं जाती थी, सचिन के भाई  रास्ते मे उसके साथ गाली-गलौज करते थे. इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी देते थे. आरोपी के परिवार वाले लगातार पीड़िता को प्रताड़ित कर रहे थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर जब पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी सचिन के भाई सोनू और राहुल आकर उसको अपशब्द कहना शुरू कर देते हैं.
केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव
इसी से परेशान हो देर रात जब पीड़िता के पिता घर आए, उसने सारी बात पिता को बताई. जिसके बाद पिता ने सूचना पुलिस को देने की बात कही, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया. ये सब होने के बाद सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. देर रात पीड़िता ने अपने कमरे में दुपट्टे से धनी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली. जब देर रात को पीड़िता की मां किसी काम के लिए उठी और बेटी के कमरे में गई, तो उसका शव दुपट्टे के सारे लटक रहा था. बेटी का शव लटकता देख पूरे घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटना के बाद से आरोपी के परिवार वाले भी मौके से फरार हो गए. हालांकि, मुखबिर की सूचना पर आरोपी के दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
डीआईजी का बयान
घटना के संबंध में डीआईजी अनंत देव ने बताया कि पीड़ित परिवार को अभियुक्त के परिजन अक्सर परेशान किया करते थे. जिसके चलते पीड़िता परेशान थी. अभियुक्त के दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनको जेल भेजा जा रहा है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget