एक्सप्लोरर

Watch: कानपुर में 100 की स्पीड में कूड़ा बीनने वाले को रौंदते हुए फरार हुआ रईसजादा, सामने आया Video

Kanpur Accident News: घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार को कम उम्र के बच्चे चला रहे थे, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर लेटे शख्स को रौंदते हुए चली गई.

Kanpur News: यूपी के कानपुर में एक रईसजादे ने सड़क किनारे सो रहे शख्स पर सौ की स्पीड में कार चढ़ा दी और उसे कुचलते हुए फरार हो गया. आरोपी ने एक बार उसे पलटकर भी नहीं देखा और भाग गया. ये घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है. जब मोहन नाम का शख्स गली का रास्ता बंद होने की वजह से सड़क पर लेट गया था. इस दौरान घटना पर मौजूद एक दुकानदार ने उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसके बाद वो पकड़ा गया. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.

मामला कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर का है.जहां मोहन नाम का शख्स कूड़ा उठाने का काम करता है. एक सितंबर को वो लवली वाटिका के पास गली का रास्ता था, जिसके वजह से मोहन वहीं सड़क पर लेट गया. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें ये शख्स पेड़ की छांव में लेटा दिखाई दे रहा है तभी पीछे की ओर से एक कार आई और उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई. आरोपी ने शख्स को कुचलने के बाद वहीं पर तड़पता छोड़ दिया, एकबार पलटकर भी नहीं देखा.

 

सड़क पर तड़पता छोड़ कर भागा कार सवार

घायल मोहन की पत्नी माया ने बताया कि वो बर्रा 7 कच्ची बस्ती में रहते हैं और इसका पति कूड़ा उठाने का काम करता है. उसने कहा कि आरोपी कार सवार उसके पति को सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया. इस हादसे के वक्त वहां एक दुकानदार उमेश चौरसिया भी मौजूद था, जिसने आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया. इसके बाद गोविंद नगर थाने में इसकी सूचना दी. मोहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कार को नए बच्चे चला रहे थे और उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए सड़क किनारे लेटे एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी. लोगों ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि परिवारजनों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे जब भी गाड़ी लेकर निकले हैं तो वह संभल कर गाड़ी चलाएं.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

स्थानीय थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जानकारी के अनुसार ये एक उद्योगपति की कार है और उसे चिन्हित भी कर लिया गया है. साथ ही जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में वोटिंग के बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का गंभीर आरोप, कहा- 'इंस्पेक्टर को क्या पॉवर है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget