एक्सप्लोरर

'अगर तुम नहीं आओगी तो मर जाऊंगा...', पत्नी से फोन पर बात करने के बाद शख्स ने मौत को लगाया गले

UP News: कानपुर में एक शख्स ने पत्नी से बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, शख्स की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानपुर में एक शख्स ने पत्नी से फोन पर बात करते-करते आत्महत्या कर ली, मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है. बताया गया कि विजय की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी, चौथी में मायके वाले पत्नी को विदा करा कर ले गए थे. इसके बाद वह वापस नहीं आई. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. मृतक के माता-पिता नहीं थे, वह अपने भाई-भाभी के साथ रहता था. घटना के वक्त के घर के सभी लोग बाहर थे. घटना की सूचना पर पहुंची ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया. साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

माता-पिता की पहले ही चुकी मौत

दरअसल, कानपुर का 28 साल का विजय कैंट के संजय नगर खलवा का रहने वाला था. वह मेस्टन रोड स्थित कपड़े की एक दुकान में काम करता था. माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपने भाइयों के साथ रहता था. गुरुवार शाम को पत्नी से बात करते-करते विजय ने आत्महत्या कर ली.

पत्नी शालू ने ससुराल आने से किया इनकार

विजय के चचेरे भाई सत्यवीर ने बताया कि डेढ़ माह पहले विजय की शादी आजमगढ़ के मालिकपुर गांव की रहने वाली शालू से हुई थी. 21 जुलाई को शालू के परिजन उसे चौथी में विदा करा ले गए थे. जिसके बाद से वह वापस नहीं आई. सत्यवीर ने बताया कि कई बार विजय ने उसे फोन कर आने को कहा, लेकिन शालू ने आने से मना कर दिया.

मृतक के चचेरे भाई सत्यवीर ने आगे बताया कि 27 अगस्त की शाम विजय के भाई सूरज और भाभी कंचन अपने बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गए थे. इस दौरान विजय घर पर अकेला था. विजय ने पत्नी कर फोन कर घर आने को कहा तो दोनों के बीच में विवाद होने लगा. 

पत्नी से बात करने के बाद की खुदकुशी

इस दौरान विजय ने पत्नी से कहा- अगर वापस नहीं आई तो जिंदा नहीं पाओगी. जिस पर पत्नी ने 4 से 10 सितंबर के बीच आने की बात कही. उसकी बात सुनकर विजय परेशान हो गया. फोन पर ही बात करते-करते विजय ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो विजय का शव फंदे पर लटक रहा था, कान में ईयरबड्स लगे हुए थे. परिजनों ने विवाहिता पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया, परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण ही विवाहिता के परिजनों ने 15 दिन के भीतर ही शादी करा दी थी. परिजनों के मुताबिक, विजय की पत्नी ने कहा कि तेरहवीं की डेट की जानकारी दे देना, तब घर आ जाएंगे. कैंट पुलिस ने मृतक के फोन को जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम भिजवाया है.

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget