एक्सप्लोरर

Kanpur: पति को नपुंसक बताकर छोड़ा, सिपाही और जेल वार्डर का बनाया अश्लील वीडियो, ऐसे पकड़ी गई 'लुटेरी दुल्हन'

UP News: मोटी रकम वसूलने के लिए महिला ने खास प्लान बनाया था. हैरानी की बात है कि प्लान में महिला का भाई, भाभी और पिता भी शामिल थे. पुलिस अब लुटेरी दुल्हन के परिवार को तलाश कर रही है.

UP Crime News: कानपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पहले पति को तलाक दिए बिना दो युवकों से शादी के बाद लाखों की चपत लगा दी. शातिर महिला का शिकार हुए तीसरे पति ने मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने सोमवार को लुटेरी दुल्हन की करतूत का पर्दाफाश कर दिया. महिला सरकारी नौकरी वालों को शिकार बनाती थी. पुलिस की पूछताछ में महिला से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. महिला फेसबुक पर दोस्ती का झांसा देकर शिकार को फंसाती थी. उसके मुख्य तौर पर शिकार सरकारी नौकर होते थे.

लुटेरी दुल्हन की करतूत उजागर

सरकारी नौकरी वाले युवकों को प्रेम जाल में फंसाने के बाद शादी करती थी. शादी के बाद दुल्हन की लूट का खेल शुरू होता था. जनपद कानपुर देहात के पुखरायां निवासी शिवम सीतापुर जेल में वार्डर के पद पर तैनात हैं. कुछ समय पहले शिवम की फेसबुक पर संगीता पाल नामक महिला से दोस्ती हुई. समय बीतने के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जून माह में दोनो ने शहर के मंधना स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. पति-पत्नी बनने के बाद दोनों कल्यानपुर इलाके में किराए पर रहने लगे.

निशाने पर होते थे सरकारी युवक

शादी के कुछ बाद संगीता ने शिवम से 10 लाख रुपयों और एक नए मकान की मांग कर डाली. शिवम ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मांग पूरी करने से इंकार दिया. संगीता स्पाई कैमरे से शिवम के अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने लगी. मांग पूरी नहीं करने पर रेप में फंसाने की धमकी से शिवम डर गया. शिवम को भनक लगी कि संगीता पहले भी कुछ लोगों को शिकार बना चुकी है. उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिवम की शिकायत का नोटिस नहीं लिया.

अश्लील वीडियो के जरिए धमकी

पीड़ित शिवम ने कोर्ट के आदेश से संगीता पर मुकदमा दर्ज करा दिया. जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पता चला कि संगीता कई और लोगों से शादी के बाद ब्लैक मेल कर मोटी रकम वसूल चुकी है. जांच में समाने आया कि संगीता की पहली शादी 2017 में आनंद बाबू नामक शख्स से हुई थी. उसने नपुंसक बता कर बिना तलाक के पति को छोड़ दिया है. उसके बाद से पैसों के लालच में सरकारी नौकरी पेशा लोगों को शिकार बनाती है.

मध्य प्रदेश के शाहजहांनाबाद थाने में तैनात सिपाही विनय कुमार से भी फेसबुक पर दोस्ती की आड़ में शादी की बात की. महिला ने विनय कुमार के अश्लील वीडियो बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी और समझौते के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए. डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि महिला पहले से शादी शुदा है.

सरकारी पद आसीन लोगों से फेसबुक के जरिए दोस्ती करती थी. बाद में ब्लैक मेल कर मोटी रकम वसूलती थी. शिवम पाल के मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके भाई, भाभी और पिता भी धोखाधड़ी की वारदात में शामिल पाए गए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है. 

स्टूडेंट्स और MNC के इंजीनियर्स को ऑनलाइन बेचते थे ड्रग्स, Noida Police ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget