एक्सप्लोरर

कानपुर में BJP नेता और पुलिस में तीखी बहस, हर्ष मर्डर केस को लेकर हंगामा, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Kanpur News: पुलिस ने गुस्साएं लोगों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान बीजेपी नेता हर्ष चौहान की पुलिस के साथ तीखी बहस हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

Kanpur News: कानपुर के चकेरी में हर्ष नाम के युवक की हत्या मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने और बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा कियाय इस दौरान बीजेपी नेता हर्ष प्रताप सिंह चौहान की पुलिस की तीखी बहस हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद विवाद बढ़ता चल गया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकेरी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम करने की कोशिश की. 

दरअसल चकेरी में रविवार देर रात युवक हर्ष कांच के टुकड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे एंबुलेंस से उतारने से मना कर दिया और मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस बात की खबर लगते ही बीजेपी नेता हर्ष सिंह चौहान भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया. 


कानपुर में BJP नेता और पुलिस में तीखी बहस, हर्ष मर्डर केस को लेकर हंगामा, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

भाजपा नेताओं ने थाने में किया हंगामा
थाना चकेरी प्रभारी अशोक दुबे ने गुस्साएं लोगों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान बीजेपी नेता की पुलिस के साथ तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ते देख पुलिस ने हर्ष चौहान को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया. इस बात की ख़बर लगते ही बीजेपी के कार्यकर्ता भी पुलिस थाने पहुंच गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं दिखा. 

इस बीच एसीपी भी मौके पर पहुंच गए. काफी समझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया और आश्वासन दिया तब कही जाकर परिजनों का गुस्सा कम हुआ और वो शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए राजी हुए. पुलिस ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. परिजनों को आश्वासन देकर मामला शांत किया गया है. उधर थाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर नाराजगी जताई. पुलिस ने कहा कि परिजनों ने एक नामजद आरोपी की शिकायत दी है जिसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget