एक्सप्लोरर

कानपुर में 8वीं के छात्र की गला दबाकर हत्या, कार में जबरन खींचकर ले गए थे आरोपी

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आठवीं क्लास के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई. आरोपी कार से आए थे जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के को कार में अगवा कर मार दिया.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी. छात्र जब ठेला लेकर जा रहा था तभी कार सवारों ने उसे रास्ते में रोककर कार में खींच लिया और उसकी हत्या करके शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 

ये मामला सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर गांव का है, जहां रहने वाले प्रदीप निषाद के छोटे भाई की हत्या कर दी गई. प्रदीप ने बताया कि उसका छोटा भी कुलदीप निषाद आठवीं कक्षा का छात्र था वो पढ़ाई के साथ-साथ कैंब्रिज चौराहे पर गोलगप्पे का ठेला लगाता था. 

आठवीं के छात्र को अगवा कर हत्या

13 अगस्त की रात को भी कुलदीप कैम्ब्रिज चौराहे के पास से रात लगभग 11 बजे घर के लिए लौट रहा था लेकिन रास्ते से ही ग़ायब हो गया. उसका ठेला चौराहे से लगभग 500 मीटर दूर कांशीराम की ओर लावारिस हालात में मिला. जिसके बाद भाई ने इसकी शिकायत  पनकी पुलिस थाने में दर्ज कराई. 

गुरुवार को कुलदीप का शव कानपुर देहात के शिवली में मिला. प्रदीप का आरोप है कि कार सवारों ने अपहरण करने के बाद उसके भाई की हत्या की है. पुलिस को एक CCTV का वीडियो मिला है, जिसमें कुलदीप ठेला लेकर घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है, इसके बाद एक कार पीछे से आती है. 

भाई ने इन पर जताया था शक

कार ठेले को ओवरटेक करते हुए आगे रुक जाती है. जिसमें से कुछ लोगों ने उसे खींचकर कार में डाल लिया और उसकी हत्या करके शव को कानपुर देहात के शिवली में फेंक दिया.   प्रदीप ने कहा कि मृतक जहां ठेला लगाता था वहां चाऊमीन का ठेला लगाने वाले राजन और फलूदे की दुकान वाले प्रशांत के साथ विवाद था. 

उन्होंने कहा कि दोनों ने कुलदीप के ठेले लगाने पर आपत्ति जताई थी. दो दिन पहले उनका उसके साथ विवाद भी हुआ था. प्रदीप ने आशंका जताई है कि ठेले के विवाद में ही उसके भाई की हत्या की गई है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.  

इनपुट- अशोक सिंह

यूपी विधानसभा चुनाव में BJP इन उम्मीदवारों को देगी टिकट? भूपेंद्र चौधरी ने बताई अंदर की बात

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget