एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में ईदगाह के बाहर सड़क पर पढ़ी गई ईद की नमाज, 2000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Kanpur News: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद सुलेमान ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है और कहा कि पुलिस द्वारा एक विशेष समुदाय के लोगों को 'प्रताड़ित' किया जा रहा है.

Kanpur News: कानपुर शहर के बजरिया, बेगमपुरवा और जाजमऊ सहित विभिन्न इलाकों में ईद (Eid 2023) के मौके पर बिना अनुमति के ईदगाह (Eidgah) के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में लगभग 2,000 लोगों के खिलाफ तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक इन मामलों में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

ईद के दिन इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और नमाज पढ़ी थी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'नमाज अदा करने वाले लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने जताई नाराजगी

पुलिस ने जहां इस मामले में दो हजार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तो वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पुलिस कार्रवाई से खफा हैं. बोर्ड के सदस्य मोहम्मद सुलेमान ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस द्वारा एक विशेष समुदाय के लोगों को 'प्रताड़ित' किया जा रहा है और पुलिस कार्रवाई से लगता है कि राष्ट्र केवल एक धर्म का है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ईद की नमाज के लिए देर से आए और ईदगाह परिसर के अंदर जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सड़क पर नमाज अदा की. वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) ओमवीर सिंह की शिकायत पर ईदगाह प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित 1000-1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में पहली प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसएसआई ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि जैसे ही ईद पर 'नमाज' शुरू हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह के बाहर सड़कों पर नमाज अदा करना शुरू कर दिया, जो धारा 144 का उल्लंघन है. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में हो सकती है बारिश, उत्तराखंड में भी बर्फबारी का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget