एक्सप्लोरर

Kanpur: नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर में की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज कानपुर में बीजेपी की अहम बैठक की. इस बैठक में आज नगर निकाय चुनाव की रणनीतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई.

UP News:  बीजेपी इस बार नगर निकाय चुनावों (Local Body Elections) में कानपुर (Kanpur) की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने की तैयारी में है. कानपुर-बुंदेलखड क्षेत्र के पदाधिकारियों की शनिवार को इस संबंध में अहम बैठक हुई जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया.

वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटवाने पर जोर

बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर पहुंचे ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की. क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे. कानपुर-बुंडेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम को एक प्रेजेंटेशन दिया. उन्हें बताया गया कि निकाय चुनाव को लेकर क्या और किस तरह की तैयारियां फिलहाल की गई हैं. पार्टी का विशेष ध्यान वोटर लिस्ट से फर्जी नामों को हटवाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडऩा है जिससे पार्टी का वोट बैंक और मजबूत हो सके.

बीजेपी ने बनाई है यह रणनीति
बैठक में कहा गया कि मतदाता बनाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाएं. साथ ही प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत के अंतर्गत समय-समय पर कार्यक्रम कर लोगों से जुड़ाव बनाए रखें. बैठक में ये भी कहा गया कि निकायों की मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर जनमानस के बीच रहते हुए संपर्क और संवाद स्थापित करें. इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा. मलिन बस्तियों के लोगों के बीच जाकर यह बताए कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर उनका विकास कर सकती है. उनके बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की लाभ देने वाली योजनाओं के बारे में उन्हें बताए. इससे लोग पार्टी से जुड़ेंगे और वोट बैंक मजबूत होगा जिसका फायदा पार्टी को निकाय चुनाव और फिर उसके बाद विधानसभा चुनावों में भी मिलेगा.

सीएम योगी के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे - ब्रजेश पाठक

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे. केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की वजह से बीजेपी को जनता का भरपूर आर्शीवाद मिल रहा है. कानून-व्यवस्था को लेकर जनता सरकार से खुश है और बीजेपी को अपनी पार्टी समझ रही है.

ये भी पढ़ें -

Prayagraj News: प्रयागराज में बल्ब चोरी करने वाला दारोगा सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget