एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में देवरिया जैसा मामला, जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोगों की मौत

Kanpur News: कानपुर देहात में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. गंभीर रूप से घायल एक और शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने चार आरोपियों का गिरफ्तार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार हो रही वारदातों से कानून व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है. ताजा मामले में कानपुर देहात में दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोलने की घटना में अब मृतकों की संख्या में इजाफा हो गया है. दरअसल जमीन विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल हुए एक और घायल की मौत हो गई है. मामले में अब मृतकों की संख्या 2 हो गई है. वहीं एक और घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद भारी पुलिस बल के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और अन्य की तलाश में जारी है.

दरअसल जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां गांव के रहने वाले सत्य नारायण और मोहन शुक्ला के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके चलते एक वाहन को विवादित जमीन पर खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना गहराया की मामूली बात एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई. मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला कर दिया. जिससे एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए. वहीं इस पूरे मामले में दो लोगों की गंभीर रूप से घायल होने के चलते मौत भी हो गई है. 

जमीनी विवाद में दो की मौत

इसी के चलते मोहन शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्य नारायण के परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था. जहां एक घायल की रास्ते मे मौत हो गई थी. वहीं एक की उपचार के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद मृतकों की संख्या 2 हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, वहीं निरीक्षण करने के बाद पुलिस को मामले की जांच के आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और आईजी रेंज भी शाहजहांपुर निनायां गांव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही ग्रामीणों से घटना के विषय में विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया. वहीं पुलिस अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं. जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेते हुए करवाई तेजी से शुरू कर दी है. साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम में जुट गई है.

चार आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने कुछ भी कहने से साफ तौर से मना कर दिया है, इस घटना के बाद इस गांव की ग्राम प्रधान ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते देर रात एक गाड़ी को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों को उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया. मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः 
Indian Air Force Day: प्रयागराज में आज एयर फोर्स डे की फुल ड्रेस रिहर्सल, एयर शो में दिखेगा 100 विमानों का दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: 3 बच्मचों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्मचों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget