एक्सप्लोरर

Kanpur Crime: चालक को बंधक बनाकर फ्रिज लदे ट्रक की लूट, पुलिस बोली मामला लग रहा है संदिग्ध

UP News: ट्रक में बैठे चालक ने मुंह से पट्टी हटाकर चिल्लाना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मियों और राहगीरों ने ट्रक से चालक को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.

UP Crime News: कानपुर देहात में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. इसकी बानगी गुरुवार को बदमाशों ने फ्रिज से भरे ट्रक को लूटकर दिखा दी. ट्रक नोएडा से कोलकाता के लिए जा रहा था. सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर लूट के इरादे से खड़े बदमाशों को ट्रक आता दिखाई दिया. उन्होंने कार से ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया. असलहे के दम पर चालक को बंधक बना लिया. चालक का हांथ पैर और मुंह बांधकर ट्रक में बैठा दिया. बदमाश फ्रिज लदे ट्रक को चलाकर भागने लगे. पकड़े जाने के डर से उन्होंने पेट्रोल पंप पर ट्रक को खड़ा कर दिया. बदमाश 14 नए फ्रिज लोडर में भरकर फरार हो गए.

बंधक बनाकर दिन दहाड़े फ्रिज लदे ट्रक की लूट

ट्रक में बैठे चालक ने मुंह से पट्टी हटाकर चिल्लाना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मियों ने ट्रक से चालक को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक की निशानदेही पर लुटेरों की पहचान की. संदेह के आधार पर पुलिस ने संदलपुर क्षेत्र से असलम नामक युवक को पकड़ा. असलम से पूछताछ के बाद पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र पहुंची और रिंकू के मकान से लूटे गए 14 फ्रिज को बरामद कर लिया. चालक ने बताया कि जरुरत के तहत ट्रक को बॉर्डर में प्रवेश करने पर रोक लिया. अचानक पीछे से आई एक स्कॉर्पियो कार ट्रक के आगे खड़ी हो गई. स्कॉर्पियो से निकलकर दो लोगों ने उसे दबोच लिया.


Kanpur Crime: चालक को बंधक बनाकर फ्रिज लदे ट्रक की लूट, पुलिस बोली मामला लग रहा है संदिग्ध

वारदात साजिश का हिस्सा हो सकती है-पुलिस

दबोचने के बाद ट्रक में जबरन बिठाकर हाथ पैर बांध दिए. पेट्रोल पंप पर ट्रक से 14 नए फ्रिज लोडर में भरकर फरार हो गए. उसने किसी तरीके से मुंह पर लगी पट्टी को हटाया. लोगों के पहुंचने पर ट्रक से बाहर निकाला गया. सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि ट्रक लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है. ट्रक चालक के बयान पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लूट की घटना में ट्रक चालक की भूमिका पर भी शक है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि लूट की वारदात साजिश का हिस्सा हो सकती है. चालक ट्रक में 100 फ्रिज भरकर जा रहा था. 

UP Politics: 'अपना दल हर धर्म का करती है सम्मान', योगी के मंत्री का बयान, स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget