एक्सप्लोरर

कानपुर देहात CHC की बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल मरीज का इलाज

Kanpur Dehat Viral Video: कानपुर देहात के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें बिजली गुल हो जाने के बाद भी डॉक्टर मजबूरी में मोबाइल की रौशनी में इलाज कर रहे हैं.

Kanpur Dehat News Today: केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सख्त है. उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक करने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की नजर स्वास्थ्य महकमों पर है. उनके जरिये सभी को सुविधा देने में कोई कोताही ना बरतने और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं.

इस सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है. पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की सेवाएं सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं. इसी तरह का नजारा कानपुर देहात में देखने को मिला, यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक घायल मरीज का इलाज और उसकी मरहम पट्टी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया.

वीडियो ने खोली कलई?
कानपुर देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 37 सेकेंड की वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य महकमें की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक घायल मरीजा बिजली की गैरमजूदी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया है. हालांकि डॉक्टर के हिम्मत और कार्य के प्रति समर्पण की भी दाद देनी पड़ेगी कि इतने अभावों के बावजूद वह मरीज का इलाज करने से पीछे नहीं हटे.

झींझक सीएचसी का है मामला
वैसे तो सरकारी स्वास्थ्य महकमें में बजट का कोई अभाव नहीं होता है, इसके बावजूद कई केंद्र उपकरणों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. सरकार बेहतर बिजली देने के दावा करती रही है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली की बदहाल हालत सवाल खड़े कर रहे हैं. 

यह घटना कानपुर देहात के झींझक कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जहां बिजली गुल होने पर मजबूरन डॉक्टर मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज कर रहे हैं. सरकार के भारी भरकम दावों और पर्याप्त बजट के बावजूद क्या विभाग में इंवर्टर या सोलर पैनल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. 

सीएचसी अधीक्षक ने क्या कहा?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वीडियो वायरल होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि सीएचसी में सभी पर्याप्त इंतजाम है. अगर इसके बावजूद इलाज अंधेरे में हो रहा है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और अंधेरे में उपचार करने के लिए स्पष्टीकरण भी मांग जाएगा.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा बयान- एक कोई मनु महाराज आए थे जिनकी वजह से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget