एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर के रावतपुर में धर्मांतरण का मामला आया सामने, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

Conversion Case: कानपुर के रावतपुर गांव के करबला रोड का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर बहस छिड़ गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.

Kanpur News: कानपुर के रावतपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इस वीडियो में धर्मांतरण (Conversion) का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि पंजाब से आया व्यक्ति रावतपुर गांव में बस्ती वालों को ईसाइयत की तरफ प्रेरित करने का काम कर रहा था, लेकिन बस्ती वालों ने उसके मकसद को समझने के बाद उसे भगा दिया था. वीडियो एक महीने पुराना बताया जा रहा है.  

कानपुर के रावतपुर गांव के करबला रोड का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर बहस छिड़ गई है. करीब एक महीने पुराने इस वीडियो में बस्ती में रहने वाली एक महिला कहती सुनी जा रही है कि एक व्यक्ति एक दिन के लिए बस्ती में आया था और उसने बस्ती वालों को कहा था कि "जो ईसाइयत को मानेगा उसकी सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी". सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और कानपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया.

मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है
दरअसल, कानपुर पुलिस ने गहन पड़ताल करते हुए पाया है कि एक व्यक्ति करीब एक महीने पहले करबला रोड स्थित रावतपुर गांव की बस्ती पहुंचा था. यहां नीरज नाम का शख्स ज्यादा शराब पीने से बीमार रहता है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि पंजाब से आए शख्स ने नीरज की बीमारी की आड़ में बस्ती वालों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का काम किया. बस्ती की महिला को यह कहते वीडियो में सुना जा सकता है कि पंजाब से आया व्यक्ति यह कह रहा था कि जो भी बस्ती वाला ईसाईयत की तरफ आएगा उसको कोई बीमारी नहीं रहेगी.

UP Politics: मायावती ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाया, BSP में किया हैरानी वाला बदलाव

पुलिस का कहना है कि इस मामले को दर्ज कर गहनता से तफ्तीश की जा रही है. पिछले दिनों चकेरी के चाणक्यपुरी में धर्मांतरण का एक मामला सामने आया था जिसमें बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने खासा हंगामा किया था. जिसके बाद आरोपी रजत शाह और अभिजीत नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनके घर से बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद हुआ था. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं की क्या कानपुर शहर धर्मांतरण का खेल खेलने वालों के निशाने पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
'पहली बार काम होता है तो गलती...', वोटर लिस्ट में त्रुटियों पर चुनाव आयोग की सफाई
'पहली बार काम होता है तो गलती...', वोटर लिस्ट में त्रुटियों पर चुनाव आयोग की सफाई
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget