एक्सप्लोरर

मां से सोने की बात कह बीटेक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट...फंसा पेंच

छात्रा ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। जांच में उसके हाथ की कलाई पर किसी धारदार चीज से खरोंचे जाने के निशान मिले हैं।

कानपुर, एबीपी गंगा। भौंती के प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआइटी) कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार को बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है, इसमें मिले मैसेज के आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है।

पंखे के सहारे लगाई फांसी

रिया झारखंड के मोहनी कुटीर पूजा मिल रोड हजारीबाग निवासी ऑटो पार्टस कारोबारी राजीव होरा की बेटी थी। वह सचेंडी इलाके के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थीा। रिया कॉलेज कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर-109 में रहती थी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रिया ने हॉस्टल का कमरा भीतर से बंद करके नॉयलोन की रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

कॉलेज प्रबंधन को दी सूचना

शाम करीब 4:30 बजे रिया के कमरे के बगल में रहने वाली दो छात्राएं उसे बुलाने पहुंची। दरवाजा न खोलने पर छात्राओं ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने रिया को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना फोन कर रिया के परिजनों को दी। रिया के परिजनों ने कहने पर यहां अशोक नगर में रहने वाले रिया के मामा अमित अरोड़ा, आरके नगर निवासी मौसेरा भाई अमन कालेज पहुंचे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां से सोने की बात कह बीटेक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट...फंसा पेंच

दोस्त से काफी देर तक वाट्सअप की चैटिंग

रिया ने मौत से पहले दोस्त से काफी देर तक वाट्सअप पर चैटिंग की थी। वह उसे मिलने के लिए बुला रही थी, लेकिन वह इन्कार कर रहा था। करीब तीन बजे छात्रा ने लिखा, अच्छा तुम आराम से रहो, मैं दुनिया से जा रही हूं। यह पढ़कर युवक ने थोड़ी देर बाद उसे फोन किया, लेकिन उठा नहीं। तब, युवक ने पड़ोसी कमरे की छात्रा को फोन किया। जब वह देखने पहुंची तो खेल खत्म हो चुका था।

हाथ की नस काटने का भी किया था प्रयास

कॉलेज में इन दिनों परीक्षा चल रही है। शुक्रवार दोपहर रिया परीक्षा देकर लौटी थी और 12:10 बजे अपनी मां नीतू से फोन पर बात भी की थी। रिया ने मां से कहा था कि पेपर अच्छा हुआ है। मैं सोने जा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया। शाम सवा चार बजे कॉलेज मैनेजमेंट ने मां नीतू को रिया की तबीयत खराब होने की जानकारी दी, तब उन्होंने भाई अमित को फोन किया। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। जांच में उसके हाथ की कलाई पर किसी धारदार चीज से खरोंचे जाने के निशान मिले हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget