एक्सप्लोरर

Kanpur: कानपुर में छात्र से टीचर की अश्लील चैट और धर्मांतरण की कोशिश पर बवाल, ABVP का प्रदर्शन

Kanpur News: पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि पूजा के समय घंटी बजाते वक्त उनके बच्चे को बहुत दिक्कत होने लगी और धीरे धीरे कर उसने पूजा पाठ से मन हटा लिया. घटना के बाद बच्चा डरा हुआ है.

Kanpur Conversion: यूपी के कानपुर में एक मिशनरी स्कूल में कथित रूप से दसवीं के छात्र पर स्कूल की टीचर द्वारा कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. छात्र के परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपने बच्चे के मोबाइल में टीचर के साथ अश्लील चैट और तस्वीर मिली हैं. साथ ही टीचर द्वारा उनके बच्चे को बरगलाकर उसकी चोटी काट दी गई.

परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत के बाद भी टीचर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. मामले ने जब तूल पकड़ा तो सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मामले के विरोध में जुलूस निकाला. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता स्कूल की तरफ जा रहे थे. इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिस पर कार्यकर्ताओ ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया. 

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है. वहीं कार्यकर्ता टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे. उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए. टीचर द्वारा छात्र से अश्लील चैट भी किए गए हैं इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में छात्रों को कलावा बांधना और टीका लगाना भी प्रतिबंधित है. सारे सबूत होने के बाद भी पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है. 

चर्च में बच्चे की चोटी काट दी
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि जब घर में पत्नी पूजा करते समय घंटी बजाती है तो उनके बच्चे को बहुत दिक्कत होने लगी और धीरे धीरे कर उसने पूजा पाठ से मन हटा लिया. कई बार बात की तो उसने कुछ नहीं बताया, जब बार बार पूछा गया तो उसने बताया कि करीब 4 माह पहले टीचर ने उसे चर्च में बुलाया था जहां बाद में उसकी चोटी काट दी थी.

छात्र के पिता ने बताया कि जब स्कूल में इस बात की शिकायत की तो टीचर ने कहा कि बच्चे ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया था. इसके बाद उसने खुद से यह मैसेज भेजे. जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो स्कूल की तरफ से उनके ऊपर मामले को खत्म करने का दबाव डाला गया, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया.

स्कूल प्रशासन ने मामले पर दी ये सफाई
मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बातचीत की. स्कूल के प्रिंसिपल वाल्टर डिसिल्वा ने कहा कि टीचर करीब 37 वर्षों से स्कूल में पढ़ाई करा रही है जल्द ही उनका रिटायरमेंट भी होने वाला है, उनकी उम्र करीब 60 साल होने वाली है. कभी पहले ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है, लेकिन उनकी जो बात है वो भी सामने आनी चाहिए. अगर अन्य कोई चीजें है तो उनकी जांच पुलिस कर रही है वो खुद सामने आ जाएंगी. आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है. 

अश्लील चैट और धर्मांतरण की कोशिश का आरोप
दरअसल बीते दिनों कैंट स्थित एक मिशनरी स्कूल में क्लास 10 के छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल की महिला टीचर ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका ब्रेन वॉश कर उसके धर्म परिवर्तन का प्रयास किया. बेटा हमेशा मोबाइल में छुपकर चैटिंग करता था. एक दिन शक होने पर उसका मोबाइल फोन छीनकर देखा तो वो टीचर से चैट कर रहा था.

देखने पर पता लगा कि उसमें अश्लील फोटो और चैटिंग थी जो बच्चे की क्लास टीचर ने भेजे थे. इस मामले में एडीसीपी आकाश पटेल ने कहा कि शिक्षिका पर जो आरोप लगे हैं उनकी जांच चल रही है, सभी पक्षों से साक्ष्य लेकर विस्तृत जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों पर आगे कार्रवाई की जायेगी. 

Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में फनी या अश्लील वीडियो बनाई तो खैर नहीं, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget