एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में भ्रष्टाचार नहीं, चूहे के आतंक से धंस गया पुल, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे हैरान !

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पुल बारिश या भ्रष्टाचार के कारण नहीं बल्कि चूहों के आतंक के कारण धंस गया है. चूहों ने पुल के अंदर तीन मीटर गहरा गड्ढा बना दिया है.

UP News: बारिश का मौसम हो या फिर कोई और मौसम पुल (Bridge) बनते ही धंसने की खबरें आती रहती हैं. लेकिन कानपुर (Kanpur) में एक पुल इसलिए चर्चा में है क्योंकि ये चूहों की वजह से धंस गया है. कानपुर का खपरा मोहाल एक ऐसा पुल है जो भ्रष्टाचार नहीं बल्कि चूहों के आतंक से धंस गया है. इसे लेकर पीडब्ल्यूडी (PWD) अधिकारी परेशान हैं और इसको लेकर नगर निगम (Municipal Corporation) को मदद के लिए पत्र भी लिखा गया है.
 
पुल में हुआ तीन मीटर गहरा गड्ढा
कानपुर शहर के मुख्य पुलों में शामिल छावनी के खपरा मोहाल पुल का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से हड़कंप मचा हुआ है. इस पुल से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है. ये पुल साल में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है. यहां करीब दो मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा गड्ढा हो गया है. इस पुल के रखरखाव जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है. छावनी क्षेत्र में बना यह खपरा मोहाल पुल माल रोड को सेंट्रल स्टेशन से जोड़ता है. इसी पुल के जरिए हजारों लोग माल रोड और शुक्लागंज की ओर जाते हैं.
 
बिल बनाने के लिए मिट्टी निकालते हैं चूहे
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो यह पुल चूहों की वजह से धंस रहा है. पास में ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन है और सेंट्रल स्टेशन से भारी-भरकम चूहे इस पुल को कुतर कुतर कर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. पुल में भरी गई मिट्टी और राख बिल बनाने के लिए चूहे बाहर निकाल रहे हैं. जिससे पुल का आधार कमजोर हो रहा है और बारिश होते ही पुल धंस जाता है. चूहों से तंग आ चुके पीडब्ल्यूडी विभाग में अब नगर निगम को पत्र भी लिखा गया है. इस पत्र में पुल के नीचे किए गए अतिक्रमण और गंदगी को हटाने की बात कही गई है.  11 अगस्त सेतु निगम के चीफ इंजीनियर दौरा करेंगे और  इस समस्या का स्थाई हल भी बताएंगे. फिलहाल पीडब्ल्यूडी यहां लोहे की जाली बिछाकर चूहों के आतंक से मुक्ति पाने की जुगत में है.
 
 
2014 में बना है यह पुल
दरअसल, खपरा मोहाल पुल का साल 2014 में निर्माण शुरू हुआ और जनवरी 2016 में बनकर तैयार हुआ. इस पुल का लोकार्पण तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया था. 643 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण में 39.66 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. यह पुल 21 पिलर पर बना है.  यह कैंट बोर्ड के क्षेत्र में है और सड़क भी कैंट बोर्ड की है इसलिए इसे कैंट बोर्ड को ही हस्तांतरित किया गया था. इस पुल की रिटेनिंग वाल के बीच के दरार से ही चूहे अंदर घुसे और जो मिट्टी और राख डाली गई थी उसे खोदकर धीरे-धीरे बाहर निकाल दिया. अंदर पुल खोखला होने से ही सड़क बारिश के दौरान धंस गई. अब जब मरम्मत का कार्य होगा तो चूहे दोबारा दरार के रास्ते अंदर न जाएं इसके लिए लोहे की जाली लगाई जाएगी.
 
ये भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget