एक्सप्लोरर

Kannauj News: दबंग प्रधान की दहशत से पलायन कर रहे गांव के लोग, घरों के बाहर लगा 'मकान बिकाऊ' का पोस्टर

Kannauj News: कन्नौज के गुजरमल गांव के प्रधान का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि, अब गांव वाले पलायन को मजबूर हो रहे हैं. वहीं, पुलिस दबंग प्रधान के खिलाफ मूक दर्शक बनी हुई है.

Villagers Migrate due to Dabang Pradhan: कन्नौज जिले (Kannauj) की छिबरामऊ (Chibramau) कोतवाली इलाके के सराय गुजरमल गांव के प्रधान (Pradhan) की दबंगई के आगे नतमस्तक पुलिस की लचर कार्रवाई से डरे ग्रामीणों ने अब अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाकर गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं, इन घरों में रहने वाली छोटी छोटी बेटियां रो-रोकर खुद को बचा लेने की गुहार लगा रही हैं. लेकिन इन बेटियों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है. इनका आरोप है कि, दबंग प्रधान के गुंडे उनका रास्ता रोकते हैं, उनको घर में घुस कर मारते हैं. पुलिस दबंग प्रधान व उनके गुंडों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही. इस कारण गुंडों के भी हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम सबको धमका रहे हैं. प्रधान के गुंडों के डर से गांव के 21 घरों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाकर पलायन कर रहे हैं. 

दबंग प्रधान की दहशत 

मामला छिबरामऊ कोतवाली के सराय गूजरमल गांव का है. यहां लागातर दूसरी बार प्रधान रहे अंकित (रवि कोरी) द्वारा अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देना गांव के विकास कार्यों में घपले बाजी करने की शिकायत गांव के बुजुर्ग नरेश चंद्र ने जिले के आलाधिकारियों से की थी. शिकायत को लेकर गांव के दबंग प्रधान अंकित ने कई बार बुजुर्ग नरेश चंद्र को धमकाया था. पीड़ित बुजुर्ग ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कई बार की, लेकिन दबंग प्रधान के आगे नतमस्तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 4 दिन पूर्व बुजुर्ग की शिकायत पर छिबरामऊ विकास खंड से एडीओ पंचायत यस्करण सिंह सचिव अनुराधा यादव मामले की जांच करने गाव पहुंचे थे. दोनो अधिकारियों ने शिकायतकर्ता बुजुर्ग नरेश चंद्र को मौके पर बुलाया. जांच के दौरान प्रधान अंकित अपने भाइयों के साथ मौजूद था. अधिकारियों को जैसे ही बुजुर्ग ने जानकारी देनी शुरू की तो इससे नाराज दबंग प्रधान व उसके भाइयों ने अधिकारियों के सामने ही बुजुर्ग को लाठी डंडों से जमकर पीटा. पिटाई से बुजुर्ग को काफी गम्भीर चोटें आईं. बुजुर्ग को गम्भीर हालत में उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

शिकायत करने पर बुजुर्ग की पिटाई

पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो जब मीडिया ने पुलिस अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने अपना रटा रटाया जवाब देकर खानापूर्ति कर दी. पुलिस ने मीडिया ट्रायल कर दबाव में आकर पीड़ितों की तहरीर पर धारा 307 में मुकदमा तो लिख लिया लेकिन कार्यवाही के नाम पर गोल माल करती रही. पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं की. पुलिस की लचर रवैये से दबंग प्रधान खुले आम गांव में अपने गुंडों के साथ पीड़ित बुजुर्ग के परिवारों को धमका रहा है, बहू बेटियों से मारपीट कर रहा. प्रधान की गुंडई से दहशत में आये ग्रामीण घर छोड़कर जाने लगे हैं. वहीं, जब ग्रामीणों के पलायन पर छिबरामऊ कोतवाली पुलिस गया तो उनका जवाब था, मामले को तूल दिया जा रहा है, 307 में मुकदमा लिखा गया है लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई. वहीं, मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार तो कुछ और ही कहते नजर आए. उन्होंने आरोपी प्रधान को सम्मान पूर्वक सम्बोधन देते हुए कहा कि प्रधान जी ने बुजुर्ग को पीटा था, मुकदमा लिखा गया, जल्द गिरफ्तारी होगी. लेकिन साहेब ने ये नहीं बताया कि लोग पलायन क्यों कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें.

Bharat Bandh को कांग्रेस-SP का समर्थन, अखिलेश बोले- BJP के अंदर टूट का कारण बन रहा किसान आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget