एक्सप्लोरर

कंगना ने पत्रकारों को क्यों कहा देशद्रोही और बिकाऊ, देखें वीडियो..

हाल ही में पत्रकार से हुए विवाद के बाद कंगना रनौत ने माफी मांगने से मना कर दिया है। कंगना रनौत ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह 'बिकाउ' और 'देशद्रोही' मीडिया से माफी नहीं मांगेगी।

एबीपी गंगा। बॉलीवुड की क्वाीन कही जाने वालीं कंगना रनौत अकसर ही अपने विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहतीं हैं। लेकिन अब लगता है की कंगना बॉलीवुड क्वीन के बजाय कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन बनने के रास्ते पर चल रहीं हैं। हाल ही में कंगना और राजकिमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के प्रमोशनल सॉन्ग की लॉन्चिंग में पहुंचे थे, जहां राजकुमार राव ने ये कह दिया था की कंगना जिस चीज़ पर हाथ रख देतीं हैं, वह कॉन्ट्रोवर्शियल हो ही जाती है। और अब लगता है की राजकुमार राव की इसी बात को सच करने में लगी हैं कंगना।

दरअसल, अपनी आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या’ के सॉन्ग का लॉन्चिंग में अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचीं थीं। जहां सॉन्ग लॉन्च के दौरान कंगना और इवेंट कवर करने आए एक जर्नलिस्ट के बीच कहासुनी हो गई। तभी से ये झगड़ा है की रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। जी हां, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कंगना के वीडियो दो भागें में शेयर किए हैं। इन वीडियोज़ में कंगना ने पत्रकारों पर जमकर गुस्सा निकाला, केवल गुस्सा ही नहीं बल्की कंगना ने तो पत्रकारों को ढेर सारी खरी-खोटी सुना दी। कंगना ने अपने वीडियो के ज़रिए पत्रकारों को बिकाऊ और देश द्रोही तक कह दिया।ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। जबकी कई लोग कंगने के इस व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं। कंगना ने यह साफ कर दिया है की वो इवेंट के दौरान हुई कहासुनि के लिए कोई माफी नहीं मांगेंगी।

दरअसल, सॉन्ग प्रमोशन के दौरान एंटरटेनमेंट पत्रकार जस्टिन राव और कंगना की लड़ाई इतनी हुई की अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया नाम की एक संस्था ने जब फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर को कहा कि या तो कंगना रनौत इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे, नहीं तो पूरा मीडिया कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फ़िल्म जजमेंटल है क्या, का बहिष्कार करेगा । जिसके बाद एकता कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी प्रोडक्शसं के माध्यम से रिटन में माफ़ी मांग ली थी लेकिन अब कंगना हैं जो माफी तो दूर , सीधा पत्रकारों को देशद्रोही और चिंदी बता रहीं हैं।

वीडियो में कंगना ने इंडियन मीडिया के बारे में बात करते हुए कहा कि, ''मीडिया ने मुझे बहुत प्रोत्साहित, प्रेरित और सराहा है । मुझे मीडिया में बहुत अच्छे सलाहकार और दोस्त मिले हैं जिनका मेरी सफलता में बहुत बड़ा योगदान रहा है । मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी । उसके बाद कंगना ने मीडिया के एक हिस्से की खिंचाई की है और माफी मांगने से मना कर दिया।कगंना अपनी वीडियो में यह भी कह रहीं हैं की मैंने उस देशद्रोही के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया जिसके बाद उन जर्नलिस्ट्स ने मिलकर मेरे खिलाफ कोई गिल्ड बनाई जिसकी ना कोई मान्यता है ना कोई धारणा है, इसके ज़रिए उन्होंने मुझे धमकी देना शुरू किया कि वो मुझे बैन कर देंगे और मेरी किसी चीज को कवर नहीं करेंगे ।

लेकिन कंगना रनौत हैं, जो अपने किसी ना किसी स्टेटमेंट के बाद सुर्खियों का हिस्सा हो जातीं हैं।लेकिन अब जब बात उठी है, तो कहां तक जाएगी ये देखना दिलचस्प होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget