एक्सप्लोरर

Jyoti Maurya News: ज्योति मौर्या और आलोक के बीच होगा समझौता! वापस लेंगी तलाक का केस? अब 6 दिंसबर को होगी सुनवाई

Jyoti Maurya News: ज्योति मौर्या और आलोक के बीच समझौते के आसार बन रहे हैं. ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे

Jyoti Maurya VS Alok Maurya Case: यूपी की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य के बीच विवाद का मामले में ज्योति मौर्य की तलाक की अर्जी पर सुनवाई टल गई.  प्रयागराज की जिला अदालत की फैमिली कोर्ट में आज  सुनवाई होनी थी. वकीलों की हड़ताल के चलते आज तलाक अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी. हालांकि अदालत में आज ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य दोनों ही पेश नहीं हुए. दोनों के वकीलों की ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी लगाई गई. अब 6 दिसंबर को  मामले की अगली सुनवाई होगी.

पिछली सुनवाई पर भी कोर्ट में एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक  पेश नहीं हुई थे.  उम्मीद जताई जा रही है कि ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच आपसी समझौता हो सकता है. पति आलोक मौर्य ने एसडीएम ज्योति मौर्य पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपो की शिकायत पहले ही वापस ले ली है. चर्चा है कि ज्योति मौर्य भी तलाक का केस जल्द ही वापस ले सकती हैं.

पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य के संबंधों में दरार आ गई थी. आलोक ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था. ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है. दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है.

ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की शादी साल 2010 में हुई थी बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हो गया था. ज्योति मौर्या ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी.

ज्योति मौर्या इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं जबकि पति आलोक कुमार मौर्या ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत वापस ले ली है जिसके बाद माना जा रहा है कि इस मामले में भी दोनों के बीच समझौता हो सकता है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
'बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव', श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव', श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी में कांवड़ यात्रा में तेज आवाज में DJ चलाए तो अब खैर नहीं, पुलिस ने संचालकों को भेजे नोटिस
यूपी में कांवड़ यात्रा में तेज आवाज में DJ चलाए तो अब खैर नहीं, पुलिस ने संचालकों को भेजे नोटिस

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget