एक्सप्लोरर

रायबरेली: मिशन शक्ति के तहत जूडो सीख रही हैं महिलाएं, 17 महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र

रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जूडो प्रशिक्षण में भाग लेने वाली 17 महिलाओं को एसपी ने प्रमाण पत्र भी दिया.

रायबरेली: महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत रायबरेली के पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों का जूडो कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हुआ. जिसमें पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया. यही प्रशिक्षित महिलाएं थानों में अन्य महिला सिपाहियों को भी प्रशिक्षित करेगी.

15 दिन तक चला जूडो प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायबरेली के पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत चल रहे जूडो कराटे प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ. जिसमें पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उन सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिन्होंने कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल किया. 15 दिन से चल रहे जूडो कराटे प्रशिक्षण में 17 महिलाओं ने हिस्सा लिया. ये सभी महिलाएं 17 अलग-अलग थानों की महिला सिपाही हैं.

मिशन शक्ति के तहत जूडो अभियान

ये प्रशिक्षित महिला सिपाही अपने-अपने थानों में जाकर वहां तैनात अन्य महिला सिपाहियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण देंगी. इस तरह मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग में जूडो कराटे का प्रशिक्षण लगातार चल रहा है. जिसमें पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के साथ-साथ एक अदृश्य हथियार उन महिलाओं के पास होगा जो जूडो कराटे में महारत हासिल कर लेंगी. यदि कोई व्यक्ति उनपर हमला करता है तो वे अपनी सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करके उन को परास्त करने में सक्षम होंगी. पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने महिला प्रशिक्षणार्थियों की कार्य कुशलता को परखा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला सिपाहियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की यह नई पहल है. इस तरह के कई ऐसे कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रियान्वित कराया जा रहा हैं जो महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए काफी मजबूत स्तंभ माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: भव्य दीपोत्सव में निकलेंगी झांकियां, भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंगों का होगा मंचन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget