एक्सप्लोरर

नवनर्वाचित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, 'हमारी पार्टी नीतियों में ही नहीं बल्कि नतीजे भी अलग हैं'

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में अपना पहला संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पद संभालने के बाद सभी बड़े नेताओं का आभार जताया। पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि लंबे समय तक अमित भाई के साथ मैंने काम किया। नेतृत्व मेरे साथ और आप जैसे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, मैं पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। नड्डा ने कहा कि विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

जेपी नड्डा ने कहा कि निर्विरोध चुने जाने के लिए मुझे जो काम करने का अवसर दिया है, इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं। संगठन से लेकर पार्टी के हर काम को बाखूबी निभानेवाले जेपी नड्डा के संबोधन की खास बातें।

-प्रधानमंत्री का आभार जताते हुये जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि हम कैसे दूसरी पार्टियों से अलग हैं। हम सिर्फ नीतियों में और नीतियों की बारीकियों में ही अलग नहीं हैं बल्कि नतीजे भी अलग हैं

-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के काम को संभालने का और इसको आगे ले चलने का जो उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है उसका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

-भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, जो प्रेम, विश्वास, सहयोग आपने मुझ पर किया है, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के काम को संभालने और उसे आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और पार्टी संगठन ने जो मुझ पर विश्वास किया है, उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सोमवार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी मुख्यालय में ये चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के लिये निर्वाचन अधिकारी बनाये गये राधामोहन सिंह ने इसका एलान किया।

निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर नड्डा को बधाई दी। जेपी नड्डा तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। इससे पहले उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। परिवार, बिलासपुर और हमारे हिमाचल प्रदेश राज्य सहित हर कोई आज बहुत खुश है क्योंकि इतने छोटे राज्य के एक व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget