एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ में NTPC के निर्माण कार्य पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं बच्चों के साथ सड़क पर उतरे

Joshimath Crises: रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी आज जोशीमठ का दौरा किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीएम मोदी खुद हालात पर नजर रखे हुए है और जहां पर पीएम की नजर हो वहां चिंता की जरुरत नहीं है.

Joshimath Land Subsidence: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव की वजह से घरों, होटलों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, स्थानीय लोग लगातार जोशीमठ में हो रहे एनटीपीसी के निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं. उनका कहा है कि एनटीपीसी के निर्माण कार्य और सुरंग बनाने के लिए किए जा रहे धमाकों की वजह से ही जोशीमठ में ये दरारे आईं हैं और यहां के लोग आज बर्बादी की कगार पर आकर खड़े हो गए हैं. 

जोशीमठ में एनटीपीसी के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए सेलंग ग्राम पंचायत के लोगों ने महिला मंगल दल के बैनर तले मार्च निकाला और एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से यहां पर लोगों के घरों में दरारें आ रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया और अब जब हालत बेकाबू हो रहे हैं तो प्रशासन हरकत में आया है. स्थानीय लोग जोशीमठ में आई इस आपदा के लिए एनटीपीसी के निर्माण कार्य को ही जिम्मेदार मानते हैं. 

रक्षा राज्यमंत्री ने किया दौरा

जोशीमठ में भू धंसाव से बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी आज यहां पहुंचे और उन्होंने यहां के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ भू धंसाव की खबरों तकलीफ होती है. जब लोग किराये का घर छोड़ते हैं, तब भी उन्हें तकलीफ होती है. यहां के लोगों ने तो अपनी कमाई से घर बनाया था. उन्हें कितनी तकलीफ होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

हालात पर पीएम मोदी की नजर

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. आर्मी भी सिचुएशन देख रही है. ITBP, NDRF सब बचाव कार्य में लगी हुई है. CBRI की देख-रेख में जो सही नहीं है सबको हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिसको जो भी नुकसान हुआ है, सबका आकंलन किया जा रहा है.  जानवरों को रखने के लिए भी कैटल बनाया जाएगा. राज्यमंत्री ने कहा कि जहां पर पीएम मोदी खुद देख रहे हों वहीं पर चिंता करने की जरुरत नहीं है बस अपना मनोबल बनाकर रखें 

आज गिराए जाएंगे दो होटल

जोशीमठ में भू धंसाव की वजह से पूरे क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है. इनमें से जो मकान बेहद असुरक्षित उन्हें चिन्हित कर अब गिराने की प्रक्रिया की जा रही है. इसी कड़ी में आज होटल गिराये जाने है. जोशीमठ के होटल माउंट व्यू और मलारी होटल को गिराया जाएगा. इन दोनों भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मैनपुरी उपचुनाव के एक महीने बाद भी चाचा शिवपाल यादव के हाथ खाली, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget