एक्सप्लोरर

चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ मलारी हाईवे बीते 4 दिन से बंद, SDM ने किया निरीक्षण

भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ मलारी हाईवे पिछले 4 दिनों से बीच बन्द है. जिसके बाद आज एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया.

भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ मलारी हाईवे विगत 4 दिनों से सुराइथोटा और तमक के बीच बन्द है. यह सिलसिला पिछले 8 दिनों से जारी है लेकिन पहले यह खुलने और बन्द होने का सिलसिला जारी था. हालांकि अब पहाड़ी से लगातार मलवा और बोल्डर आने से 4 दिन से हाईवे खोलने का काम शुरू ही नहीं हो पाया है.

बीआरओ की 2 जेसीबी मशीन और पूरी मेन पावर मौके पर है लेकिन पहाड़ी से मलवा और बोल्डर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज प्रसाशन की और से एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पहाड़ी से मलवा बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा बीआरओ की एक टीम उस जगह देखने जा रही है जहां से पहाड़ी टूट रही है. टीम उसका निरीक्षण करेगी और अब एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए जा चुकी है. वे वेलकपिक मार्ग को देखेंगे उन्होंने कहा अभी फसे 37 लोगों की सूची आ चुकी है.

गांव के 67 ग्रामीण फसे हुए हैं

नीती घाटी विभिन्न गांव के 67 ग्रामीण फसे हुए हैं जिसमें गमशाली से 27, नीति 6, बम्पा 1, फरकिया 5, मलारी 25, कैलाशपुर से 3 सहित 67 लोग विभिन्न स्थानों में फसे हुए है. हाईवे बन्द होने से भारत चीन सीमा पर सेना आईटीबीपी और बॉर्डर के दर्जनों गांव की आवाजाही ठप्प है. जिससे सीमा पर धीरे-धीरे खाद्यान्न संकट गहराने लग गया है. लोगों के पास पैदल जाने का भी विकल्प नहीं है.

स्थानीय निवासी लक्ष्मण बुटोला का कहना है कि विगत 8 दिनों से यह स्लाइडिंग जॉन नासूर बना हुआ है लेकिन विगत 4 दिनों से यहां पर हाईवे बन्द है. भारत चीन सीमा पर बसे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों के साथ खाद्यान्न संकट गहरा गया है और घाटी के 13 गांवो में एक सप्ताह से विद्युत और संचार ठप्प है. जिससे अपने चहेतों से हालचाल भी नहीं पूछ पा रहे है और ऐसी स्थिति में यहां सरकार को चाहिए हेली सेवाशुरू करे. भारत चीन सीमा पर द्वितीय रक्षा पंक्ति के लोग मुश्किलो में है.

बीआरओ ने 2 जेसीबी मशीन लगाई है

बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि हाईवे खोलने के लिए बीआरओ ने 2 जेसीबी मशीन लगाई है. स्लाइड से लगातार बोल्डर ओर मलवा आने से हाईवे को खोलने में दिक्कत हो रही है. और पहाड़ी से 4 दिनों से लगातार मलवा बोल्डर आने के चलते हाईवे खोलने का काम शुरू नही हो पाया है और ज्यो ही मलवा बोल्डर आने बन्द होगा हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें.

तालिबानी कब्ज़े के बाद काबुल में कैसे हैं हालात, भारत लौटीं पत्रकार ने सुनाई आप बीती, बोलीं- डर लगता था कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget