एक्सप्लोरर

Joshimath Update: जोशीमठ में NTPC और BRO के निर्माण कार्य पर रोक, जिला प्रशासन का आदेश जारी

Joshimath Sinking: जोशीमठ में पिछले 14 महीनों से भू धंसाव की खबरें आ रही है, लेकिन पिछले एक महीने से ये घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और अब इन दरारों से पानी भी आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत है.

Uttarakhand Joshimath Land Slide: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है. जमीन धंसने की वजह से कई जगहों पर पानी भी निकलने लगा है. इसे लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. इस बीच जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बीआरओ के अंतर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य और एनटीपीसी के निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए फेब्रिकेटेड भवन तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं. 

जोशीमठ में भू-धंसाव की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य और एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्यों पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके अलावा प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन ने एनटीपीसी और एचसीसी कंपनियों को पत्र लिखकर पहले से 2-2 हजार प्री-फेब्रिकेटेड भवन तैयार कराने के आदेश भी जारी कर दिए हैं. 

भू धंसाव से दहशत में जोशीमठ के लोग

जोशीमठ में पिछले 14 महीनों से लागातर भू धंसाव की वजह से घरों में दरारों की खबरें आ रही है, लेकिन पिछले एक महीने से ये घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, पिछले दिनों इन दरारों से पानी भी निकलने लगा है, जिसके बाद यहां के लोग बहुत डरे हुए हैं. बुधवार रात को प्रभावित लोगों ने इसके विरोध में एक मशाल जुलूस भी निकाला और उन्हें किसी और जगह शिफ्ट करने की मांग की. हालात को देखते हुए सीएम धामी ने भी जोशीमठ को बचाने के लिए जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया.

561 मकानों में आईं दरारें 

जोशीमठ के विभिन्न इलाकों में अब तक 561 मकानों में दरारें आ चुकी हैं, जिनमें रविग्राम में 153, गांधीनगर में 127, मनोहरबाग में 71, सिंहधार में 52, परसारी में 50,  अपर बाजार में 29, सुनील में 27, मारवाड़ी में 28 और लोअर बाजार में 24 मकान शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 30 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा.

सीएम धामी करेंगे जोशीमठ का दौरा

अधिकारियों ने कहा कि जिन स्थानों पर परिवारों को स्थानांतरित किया गया है उनमें नगर पालिका भवन, एक प्राथमिक विद्यालय भवन, मिलन केंद्र और जोशीमठ गुरुद्वारा शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कुछ परिवार अपने संबंधियों के घर चले गए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद जोशीमठ के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं. जल्द ही वो यहां का दौरा भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: होटलों, घरों, सड़कों पर नजर आ रही खतरनाक दरारें, जानिए आखिर क्यों जमीन में धंसता जा रहा है जोशीमठ?
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget