एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल होने पर जितिन प्रसाद बोले- अंतरात्मा की आवाज के बाद निर्णय लिया

जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरा तीन पीढ़ियों से कांग्रेस का साथ रहा, ये निर्णय आसान नहीं था. बहुत सोच-विचार और अंतरात्मा की आवाज के बाद ये निर्णय लिया.

लखनऊ: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बहुत सोच-विचार और अंतरात्मा की आवाज के बाद ये निर्णय लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. जितिन प्रसाद ने कहा कि देश में बीजेपी का नेतृत्व सबसे सक्षम है.

बीजेपी में शामिल होने पर जितिन प्रसाद ने कहा कि ''मेरा तीन पीढ़ियों से कांग्रेस का साथ रहा, ये निर्णय आसान नहीं था. बहुत सोच-विचार और अंतरात्मा की आवाज के बाद ये निर्णय लिया. आज के परिप्रेक्ष्य में भारत के सामने जो चुनौतियां हैं और देश के हित में बीजेपी और नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सबसे सक्षम है.''

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जितिन प्रसाद का सियासी सफर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले जितिन प्रसाद के पिता स्वर्गीय जितेन्द्र प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेता थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने वाले जितिन प्रसाद को कांग्रेस में साल 2001 में युवा कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद अपनी गृह सीट शाहजहांपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे. साल 2008 में जितिन प्रसाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.

इसके बाद जितिन प्रसाद 2009 के चुनाव में यूपी की धौरहरा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे. लेकिन इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की धौरहरा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें:

यूपी: महिला आयोग की सदस्य का विवादित बयान, 'बेटियों को ना दें मोबाइल, बात करते हुए लड़कों संग भाग जाती हैं'

अलीगढ़ के लिए निर्धारित थी कोरोना वैक्सीन, नोएडा में अवैध तरीके से शिविर लगाकर हो गया टीकाकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget