एक्सप्लोरर

कॉर्बेट पार्क में भ्रष्टाचार का जंगल, ED ने पूर्व DFO के खिलाफ दाखिल की मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट

ED ने कालागढ़ के पूर्व डीएफओ किशन चंद, उनकी पत्नी, स्टोन क्रशर और उनके एक फाउंडेशन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की है.

Jim Corbett National Park: उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान और अनियमितताओं का मामला सुर्खियों में है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कालागढ़ के पूर्व डीएफओ किशन चंद, उनकी पत्नी, स्टोन क्रशर और उनके एक फाउंडेशन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई 2025 को होगी.

ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.

ये है मामला

वर्ष 2022 में विजिलेंस ने पाखरो रेंज में 6,000 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई और अवैध निर्माण के मामले में किशन चंद सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. विजिलेंस ने किशन चंद को गिरफ्तार भी किया और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. सितंबर 2023 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया. सीबीआई ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है, और अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें हैं.

पूर्व डायरेक्टर ने की थी शिकायत

इस घोटाले में कॉर्बेट के पूर्व डायरेक्टर राहुल ने अपने कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को कई पत्र लिखकर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाद में इस मामले में उनकी भूमिका पर भी सवाल उठे. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और किशन चंद को फटकार लगाई थी, साथ ही टाइगर सफारी के लिए अवैध निर्माण और पेड़ कटाई को गंभीरता से लिया था.

पहला राष्ट्रीय उद्यान है

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, जो भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है, बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है. इस घोटाले ने पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं. अब यह देखना बाकी है कि सीबीआई की जांच और ईडी की कार्रवाई के बाद दोषियों को सजा मिलती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget