एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर जयंत चौधरी का पलटवार, 'बच्चे हैं' वाले बयान पर कही ये बात

UP Election: बीजेपी नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को राजनीति में बच्चा कहा तो उन्होंने भी पलटवार कर दिया. जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी को खुद अपना इतिहास नहीं पता.

UP Election 2022: यूपी चुनाव में बयानबाजी का दौर तेज होता चला जा रहा है. बीजेपी नेता धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को राजनीति में बच्चा कहा तो उन्होंने भी बीजेपी (BJP) पर पलटवार कर दिया. जयंत चौधरी सोमवार को अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने आरएलडी प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के लिए वोट मांगा और उन्हें जिताने की अपील की.

धर्मेन्द्र प्रधान को जयंत चौधरी का जवाब

चुनाव प्रचार के दौरान जब मीडिया ने जयंत चौधरी से धर्मेन्द्र प्रधान के बच्चे वाले बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "अब इनको खुद इतिहास की जानकारी नहीं है, अमित शाह ने कहा कि 650 साल से भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है, तो अब मैं क्या बोलूं और अब मेरी 42 साल की उम्र हो गई है. 20 साल से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हूं और बहुत सोच समझ कर मैंने निर्णय लिया है अपने लिए नहीं. मुझे सत्ता कैसे मिले मुझे इसकी चिंता नहीं, मुझे अपने लोगों की चिंता है उत्तर प्रदेश को सही दिशा देनी है सबसे बड़ी समस्या नौजवानों और बेरोजगारी है. इन बातों को लेकर हम चलना चाहते हैं. मुझे कोई ऑफर नहीं दिया." 

बीजेपी पर जमकर बरसे जयंत

जयंत चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि "ये तो हमें तोड़ने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं कि हम कमजोर हो. ऐसा कुछ नहीं है. जाट किसान है. किसान आंदोलन कर रहा है जो वादाखिलाफी सरकार ने की. किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए जो-जो वादे प्रधानमंत्री ने किए वो पूरे नहीं हुए. किसान नाराज हैं. सरकार से नाराज हैं लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और ये बचना चाह रहे हैं इसलिए जिन्ना की बात करते हैं. बिजली की, बेरोजगारी की और किसान की बात ही नहीं करना चाहते. मैंने नारा दिया था, कैराना में जिन्ना नहीं, गन्ना जीतेगा. वही आज की तस्वीर है किसान जीतेगा." 

धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंत को कहा था बच्चा

दरअसल, रविवार को यूपी बीजेपी के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए "उन्हें राजनीति में बच्चा बताया था और कहा था कि उनके पिता कितनी बार दल बदल चुके हैं. हमें नहीं पता था कि उन्हें इतिहास का इतना कम ज्ञान है."

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 : कौन हैं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल? करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022: 'गोकुल जाट ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाए लेकिन सपा ने सम्मान नहीं दिया', CM योगी का अखिलेश पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget