एक्सप्लोरर

NDA में शामिल होने की खबरों के बीच जयंत चौधरी ने किया बड़ा दावा, INDIA गठबंधन पर कही ये बात

रालोद चीफ जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के जवाब ने नाखुश जयंत ने आरोप लगाया कि पीएम ने सिर्फ खानापूर्ति की.

UP Politics: एनडीए (NDA) खेमे में जाने की अटकलों के बीच रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (RLD Chief Jayant Chaudhary) का बड़ा बयान सामने आया है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. रालोद लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) के साथ है. जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर भी हमला बोला. उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर पीएम मोदी के दिए भाषण से नाखुशी जताई.. रालोद प्रमुख ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने मणिपुर मुद्दे पर भाषण देकर खानापूर्ति की. जयंत चौधरी ने मांग की कि मणिपुर में विश्वास बहाल होना चाहिए. बता दें कि दिल्ली सर्विस बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान जयंत चौधरी की गैर मौजूदगी ने इंडिया गठबंधन को असहज स्थिति में डाल दिया था.

क्या सत्ता पक्ष के खेमे में जानेवाले हैं जयंत चौधरी?

अटकलों का बाजार गर्म हो चला था कि जयंत चौधरी की बीजेपी आलाकमान के साथ 'डील' हो गई है. रालोद विधायकों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात ने अटकलों को और मजबूती देने का काम किया. मुख्यमंत्री के साथ रालोद विधायकों की मुलाकात ने उत्तर प्रदेश की सियासत में सनसनी मचा दी. एक बार फिर समाजवादी खेमे में जयंत चौधरी के रुख की चर्चा होने लगी. कयासों का धुआं उठने पर रालोद की तरफ से सफाई आई. रालोद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात का मकसद किसानों का मुद्दा था.

विपक्षी गठबंधन इंडिया पर क्या है रालोद का रुख? 

रालोद हमेशा किसानों के हित की बात प्रमुखता से करती आई है. दिल्ली सर्विस बिल राज्यसभा से जयंत चौधरी के गैर मौजूद रहने पर उठे सवालों का रालोद ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अटकलों को बकवास बताया. पार्टी की तरफ से सफाई में कहा गया कि जयंत चौधरी पारिवारिक कारण से वोटिंग में शिरकत नहीं कर सके. विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथ होने का दावा करते हुए पार्टी ने साफ किया कि जयंत चौधरी मुंबई की बैठक में शामिल होंगे. अटकलों, अफवाहों और खंडन के बीच जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चित चेहरा बने हुए हैं. 

Watch: राजभवन के सामने महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो शेयर कर शिवपाल सिंह यादव बोले - ये है हकीकत...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget