एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में शपथ ग्रहण से पहले अब्दुल्ला परिवार से मिले अखिलेश यादव, शेयर की तस्वीर

Jammu Kashmir CM Oath Ceremony: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनके साथ डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और CPI नेता डी राजा भी दिखाई दे रहे हैं.

Akhilesh Yadav News: जम्मू-कश्मीर में आज बुधवार (16 अक्टूबर) को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज सुबह 11.30 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर शपथ ग्रहण समारोह हैं. जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होने वाले हैं. शपथ समारोह से पहले सपा अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे इंडिया गठबंधन की एकजुटता से जोड़ा है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को ही उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने श्रीनगर पहुंच गए. जहां उन्होंने अब्दुल्ला परिवार से मुलाकात की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में वो एनसीपी नेता उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारुख अब्दुला के साथ दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वो इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'एकता ही ‘इंडिया’ है!'

अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीरें
अखिलेश यादव ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें सपा अध्यक्ष के साथ डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और CPI नेता डी राजा भी दिखाई दे रहे हैं. ये सभी जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंच गए हैं. अखिलेश यादव ने इससे पहले श्रीनगर की एक और तस्वीर शेयर की थी और कहा- 'लिखने जा रहा नयी तकदीर है, ये कश्मीर है!'
 
उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल होने वाले हैं. इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सुखबीर सिंह बादल जैसे नाम भी शामिल हैं. वहीं शपथ ग्रहण से पहले जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस उमर सरकार में शामिल होने की बजाय बाहर से समर्थन करेगी. 

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने भी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से ज्यादातर वो सीटें थी, जहां मुस्लिम आबादी ज़्यादा था. हालांकि यूपी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद यहां सपा को कोई खास सफलता नहीं मिली है. सपा उम्मीदवारों की सभी सीटों पर जमानत तक जब्त हो गई. कई सीटें तो ऐसी थी जहां सपा प्रत्याशियों को 500 से भी कम वोट मिले.

81 गांवों के किसानों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल, दफ्तर पर तालाबंदी का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget