एक्सप्लोरर

'मैं तुम्हें आजादी देता हूं'....19 साल के इस लड़के ने आखिर क्यों जामिया के प्रदर्शकारियों पर तानी बंदूक?

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक निकलने वाले मार्च से पहले एक सनकी युवक ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बंदूक तान दी। जिसमें गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने बंदूक चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देशभर के कई कोनों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर विरोध चल रही है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक निकलने वाले मार्च से पहले एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जो शादाब आलम नाम के युवक को जा लगी। जिससे वो घायल हो गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक युवक हाथ में बंदूक लेकर सीएए के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों के सामने आ खड़ा हुआ। वो प्रदर्शनकारियों की तरफ बंदूक लहराते हुए कह रहा था कि मैं तुम्हें आजादी देता हूं। इसके बाद लोगों को धमकाते हुए उस शख्स ने गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों का ये भी कहना है कि गोली चलाने के दौरान आरोपी युवक भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम का नारा लगा रहा था। फायरिंग करने वाला आरोपी युवक की पहचान 19 साल के राम भगत गोपाल शर्मा के नाम से हुई है, जो ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है।

rambhakt-gopal

गोलीकांड से पहले फेसबुक पर किया था लाइव

बता दें कि गोली चलाने वाला आरोपी जामिया का स्टूडेंट नहीं है। इस गोली कांड को अंजाम देने से पहले गोपाल ने कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी किया था। इससे पहले उसने कई ऐसे पोस्ट भी फेसबुक पर लिखे थे, जिससे उसकी मंशा साफ झलक रही थी कि वो कुछ करने वाला है। उसने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन भाग, खेल खत्म .'। इतना ही नहीं, उसने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा है 'चंदन भाई ये बदला आपके लिए है।'

चंदन वहीं शख्स चंदन गुप्ता है, जो 26 जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश के कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारा गया था।

chadan-gupta

शादाब आलम नाम का छात्र घायल

इस दौरान वहां मौजूद शादाब आलम नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया, जिसे हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जामिया इलाके के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शादाब जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है।

jamia-firing

गौरतलब है कि 30 जनवरी यानी आज राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली के शाहीन बाग (जहां पिछले 48 दिनों से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी है) इलाके से राजघाट तक मार्च निकाला जाना था। तय कार्यक्रम के तहत इस मार्च में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल होने वाले थे। हालांकि, इस मार्च के लिए पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें:

फिर विवादों में डॉ. कफील खान, CAA के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget