एक्सप्लोरर

जालौन में झोलाछाप डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, बीमार महिला को घर बुलाकर किया रेप, फरार

यूपी के जालौन जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला को घर बुलाया और फिर इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डॉक्टर ने किया रेप घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव की है. यहां एक महिला पिछले कुछ दिनों से टीबी की बीमारी से ग्रसित थी. महिला का इलाज चल रहा था और उसको गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर राहुल हर रोज इंजेक्शन लगाने आता था. शनिवार को भी जब महिला ने इंजेक्शन लगाने के लिए झोलाछाप को फोन किया तो डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगवाने के लिए अपने घर पर बुला लिया. डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया.

परिजनों को बताई सच्चाई महिला बीमारी की हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजनों ने पूरी घटना की सूचना कोंच कोतवाली पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महिला की तहरीर पर धारा 376 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने गठित की टीम घटना को लेकर सीओ कोंच राहुल पांडे ने बताया कि चांदनी गांव में एक महिला का इलाज चल रहा था और वो इंजेक्शन लगवाने के लिए गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर के घर गई थी. झोलाछाप डॉक्टर ने अपने घर पर महिला के साथ रेप किया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

पति ने अपनी पत्नी पर सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप, पुलिस को सौंपे सबूत

बरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षामित्र की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget