एक्सप्लोरर

Ayodhya News: तिरंगे को सलामी न दें मौलाना के इस फरमान पर भड़के जगतगुरू परमहंस आचार्य, कहा- 'राष्ट्रद्रोह लगे'

Ayodhya News: पोरबंदर के मौलाना ने मुस्लिमों को तिरंगा न फहराने की धमकी दी, जिस पर अयोध्या के जगतगुरु परम हंस आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह लगे.

Ayodhya News: गुजरात के पोरबंदर (Porbandar) में कथित तौर पर तिरंगे को सलामी न देने   और राष्ट्रगान न गाने की नसीहत देते हुए एक मौलाना का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर अयोध्या (Ayodhya) के जगतगुरू परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे देश में उत्साह और खुशियां जिसकी तैयारियां भी चल रही है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ देश विरोधी लोग और उनके षड्यंत्र भी सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए. 

दरअसल पोरबंदर में एक मौलाना का व्हाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों को तिरंगे को सलामी न देने और राष्ट्रगान नहीं गाने की हिदायत दी गई है. मौलाना के इस फरमान का कुछ मुस्लिम युवकों ने विरोध किया और कहा कि वो हिन्दुस्तानी है और राष्ट्रगान क्यों नहीं गा सकता है. आरोप है कि विरोध करने वाले युवकों को परेशान किया जाने लगा, जिससे वो इतना परेशान हो गए कि उन्होंने फिनाइल पीकर अपनी जान तक देने की कोशिश की. 

जगतगुरू ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना पर अयोध्या के जगतगुरु परम हंस आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जगदगुरु ने कहा, पोरबंदर के मौलाना की गिरफ्तारी हुई है जो धमका रहे थे कि तिरंगे को सैल्यूट नहीं करना है और राष्ट्रगान न गाने की हिदायत दे रहे थे. उन्होंने कहा कि हिंदू जितना अपने प्रभु श्री राम के आदर्श के प्रति सम्मान रखते हैं उतना है कि तिरंगे के प्रति रखे, मुस्लिम जितना अपने पैगंबर मोहम्मद अल्लाह और कुरान के प्रति आदर-सम्मान रखते हैं उतना ही अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति रखें. ईसाई, अपने ईसा मसीह के की तरह ही तिरंगे का सम्मान करें. उन्होंने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे. 

ऐसे लोगों पर लगे राष्ट्रद्रोह

जगतगुरु ने कहा, एक तरफ मुसलमान कहते हैं हिंदुस्तान किसी के बाप नहीं और दूसरी तरफ तिरंगे को सैल्यूट नहीं करने और राष्ट्रगान नहीं गाने के लिए धमका रहे हैं. ये सब बंद होना चाहिए. नेशन इज फर्स्ट राष्ट्रहित सर्वोपरि है सभी लोग देश भक्त बने. जो लोग राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हैं राष्ट्र विरोधी हैं उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए. 

UP Poliitcs: प्रियंका गांधी को लेकर संजय राउत के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज, दे डाली ऐसी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget