एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भड़के जगतगुरु परमहंस, कहा- 'बेवकूफ बनाना बंद करें'

Jagadguru Paramhans Acharya News: जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि भूत प्रेत झाड़ना यह साधुओं का काम नहीं है, यह ओझा का काम है. क्योंकि जो भूतों की पूजा करते हैं, वह भूत को ही प्राप्त होते हैं.

Bageshwar Dham Sarkar: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं. चाहे वह दिव्य दरबार लगाने को लेकर हों या फिर अपने बयानों को लेकर हों. इसी बीच अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर के बड़ा बयान दिया है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि वह 5, 5 दिन तक बिस्कुट खा कर के रहते थे क्योंकि उनकी घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. परमहंस दास ने कहा कि जो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि पेशी लगाते रहो आते रहो ठीक हो जाओगे .परमहंस दास ने कहा कि हम वहां पर गए थे और लोग हमारे पास दौड़ करके आए और कहे कि 6 महीने से आ रहा हूं पेसी लगा रहा हूं कोई आराम नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहा कि भ्रम में नहीं डालना चाहिए वह रामकथा कहें अच्छी बात है. सनातन धर्म का प्रचार करें अच्छी बात है, लेकिन लोगों को गुमराह ना करें. चमत्कार के नाम पर अगर वह चमत्कार जानते हैं, तो जमीन से सोना और चांदी निकाल करके दिखाएं और लोगों में बांटे जो लोग आपके पास आ रहे है. नौकरी के लिए पेसी लगाने उनसे भी आप चंदा ले ले रहे है किसी को कोई भी लाभ नहीं हो रहा है. परमहंस दास ने कहा कि कहीं भी कोई भी हनुमान जी का मंदिर हो वहां पर श्रद्धा से जाएं सिंदूर चढ़ाएं सारा कष्ट दूर होगा. अगर केवल बागेश्वर धाम जाएंगे तो जो बाकी हनुमान जी के मंदिर हैं उनकी पूजा कौन करेगा.

भूत प्रेत झाड़ना यह साधुओं का काम नहीं

वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा उनको नहीं बोलना चाहिए और जो वह कहते हैं कि मेरे पागलों जो सभी को इस तरह की बात बोलते हैं, यह अमर्यादित शब्द है. मैं उनके अच्छे कार्यों का समर्थन करता हूं लेकिन भूत प्रेत झाड़ना यह साधुओं का काम नहीं है, यह ओझा का काम है. क्योंकि जो भूतों की पूजा करते हैं, वह भूत को ही प्राप्त होते हैं यह तामसी कार्य है इसलिए जो है मैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध नहीं कर रहा हूं लेकिन उनके गलत कार्यों का उनके गलत शब्दों का उनके गलत नीतियों का मैं विरोध करता हूं. अगर ऐसा होता तो बड़े-बड़े जो साधु संत हॉस्पिटल जा रहे हैं आप उनको ठीक कर दीजिए.

बेवकूफ बनाने वाली बातें बंद कर देना चाहिए 

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि यह बेवकूफ बनाने वाली बातें बंद कर देना चाहिए क्योंकि इस तरह के कार्यों का जब भंडाफोड़ होता है तो लोगों को श्रद्धा से विश्वास उठ जाता है. वहां जो भीड़ जाती है सभी का पर्चा नहीं बनता है सिर्फ 10 से 5 लोगों का पर्चा बनता है. इसी से ही लोगों को समझ लेना चाहिए हर किसी का पर्चा नहीं बनता है, क्योंकि यह दावा करना कि उनके यहां पर जो लोग आएंगे उनकी नौकरी लग जाएगी उनकी बीमारियां दूर हो जाएंगी यह गलत है.

Uttarakhand News: मुस्लिम लड़के से बीजेपी नेता की बेटी की शादी पर भड़कीं साध्वी प्राची, पार्टी से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget