एक्सप्लोरर

UP ATS: गिरफ्तार IS आतंकी अब्दुल्ला और माज ने किए चौंकाने वाले खुलासे, टेलीग्राम एप से जोड़े जाते थे छात्र

UP ISIS Terrorist Arrested: एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि टेलीग्राम ग्रुप के जरिए युवाओं को जोड़ा जाता था. इस ग्रुप में 80 युवकों को शामिल किया गया था

UP ATS News: अलीगढ़ (Aligarh) से गिरफ्तार आईएस आतंकी अब्दुल्ला और माज से एटीएस पूछताछ में जुटी है. जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस (ATS) की पूछताछ में वजीहुद्दीन द्वारा बनाए गए टेलीग्राम एप के ग्रुप के बारे में कई जानकारियां मिली हैं. इस ग्रुप में 80 कट्टरपंथी युवाओं को जोड़ा गया था, जिनकी बात सीरिया में बैठे आईएस हैंडलर्स से कराई जाती थी.

पूछताछ में अब्दुल्ला ने बताया कि वह प्रोफेसर वजीहुद्दीन के साथ अलीगढ़ और आसपास के जिलों में होने वाली बैठकों में जाकर नए युवाओं को बरगलाता था. अर्सलान ने ये भी बताया कि काफी कम समय में उसने वजीहुद्दीन का भरोसा भी जीत लिया था जिसके बाद वजीहुद्दीन ने उसकी मुलाकात पुणे मॉड्यूल के सदस्य शाहनवाज और रिजवान से कराई थी. रविवार को रिमांड पर लिए गए अर्सलान और माज बिन तारीख का सामना एटीएस ने वजीहुद्दीन से कराया और अलग-अलग जवाबों का मिलान किया. 

टेलीग्राम का ग्रुप हो चुका है डिलीट
एटीएस को मिली जानकारी के मुताबिक पुणे मॉड्यूल के सदस्य शाहनवाज और रिजवान को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद ही टेलीग्राम पर बनाया गया. ग्रुप वजीहुद्दीन ने डिलीट कर दिया था. पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस ग्रुप में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र के युवाओं को जोड़ा गया था. 80 के करीब सदस्य इस ग्रुप में जुड़े थे जो 25 साल के अंदर के थे. युवकों को बरगलाने के बाद उनको इस ग्रुप में जोड़ा जाता था.

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे फोन
एटीएस ने सभी सातों संदिग्ध आतंकियों के फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं. इन सभी फोन में वजीहुद्दीन द्वारा बनाए गए टेलीग्राम ग्रुप के बारे में कई जानकारियां मिलने के आसार हैं. जानकारी के मुताबिक इन ग्रुप में जुड़े सदस्यों की बात इनके सीरिया में बैठे हैंडलर्स से कराई जाती थी सीरिया से ही इनको भारत विरोधी गतिविधियों और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आदेश मिलते थे.

UP Politics: 'मंदिर और बौद्ध की लड़ाई हुई तो...', स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आईं पल्लवी पटेल, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget